फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Playing with the beauty of the city under the guise of festive wishes

Jhansi News: त्योहारी शुभकामनाओं की आड़ में शहर की सुंदरता से खिलवाड़

Fri, 16 Feb 2024 03:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Playing with the beauty of the city under the guise of festive wishes
अवैध होर्डिंग का लोगो लगाएं।
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। कोई अभी से होली की शुभकामनाएं दे रहा है, तो कोई महाशिवरात्रि की। त्योहारी शुभकामनाओं की आड़ में महानगर की सुंदरता से खिलवाड़ करने का खेल फिर शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के साथ एक बार फिर शहर भर में अवैध होर्डिंग लगने शुरू हो गए हैं। शहर के चौराहों से लेकर प्रमुख मार्ग तक अवैध होर्डिंग से पटे हैं। अवैध होर्डिंग लगाने वालों काे नगर निगम का भी कोई डर नहीं है। निगम भी कभी-कभार अभियान चलाकर चुप बैठ जाता है।
महानगर में विज्ञापन, प्रचार-प्रसार के लिए नगर निगम यूनिपोल, कैंटीलीवर और गैंट्री आदि का टेंडर निकालता है। मौजूदा समय में निगम से 450 कियोस्क, 84 कैंटीलीवर, 38 यूनिपोल और 15 गैंट्री का अलग-अलग फर्मों ने ठेका ले रखा है। इन फर्मों से नगर निगम प्रीमियम राशि वसूलता है। मगर शहर में लगने वाले अवैध होर्डिंगों से नगर निगम को कोई आय नहीं होती है। नियमानुसार नगर निगम अवैध होर्डिंग को जब्त करके इन्हें लगाने वालों पर जुर्माना लगाता है। इसके बावजूद शहर भर में अवैध होर्डिंग लगे हैं। चूंकि, लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेता भी अवैध होर्डिंग के जरिये त्योहार की शुभकामनाएं दे रहे हैं। महानगर के सीपरी बाजार, चित्रा चौराहा, स्टेशन रोड, ग्वालियर रोड, बीकेडी, कचहरी चौराहा, रानी महल, कोतवाली, शिवाजी नगर, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज के आसपास के क्षेत्र अवैध होर्डिंग से पटे पड़े हैं।
विज्ञापन


----------
निगम के सामने भी लगे अवैध होर्डिंग

महानगर तो दूर नगर निगम अफसर अपने कार्यालय के सामने लगे अवैध होर्डिंग तक नहीं हटवा पा रहे हैं। इलाइट चौराहा निगम दफ्तर के ठीक सामने है। रोजाना नगर निगम के अधिकारी इस चौराहे से निकलते हैं। इसके बावजूद चौराहे पर चारों तरफ अवैध होर्डिंग लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह ही अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग उतरवाए गए थे। अब फिर से अभियान चलवाकर अवैध होर्डिंग हटाने और इन्हें लगवाने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। - रोली गुप्ता, अपर नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed