फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Platform monkey fear in jhansi

प्लेटफार्म पर बंदरों ने युवक पर किया हमला, कई जगह काटा

Sun, 14 Mar 2021 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Platform monkey fear in jhansi
झांसी। शनिवार की दोपहर प्लेटफार्म पर बंदरों ने एक युवक पर हमला कर दिया। भागते समय बंदर ने उसे कई जगह काट लिया। उसने भागकर जान बचाई। बंदरों का आतंक देखकर अन्य यात्री भी दहशत में आ गए।
विज्ञापन

महानगर के मोहल्ला चंद्रशेखर आजाद निवासी साजिद खान शनिवार की दोपहर पत्नी को झांसी- आगरा पैसेंजर ट्रेन पर छोड़ने प्लेटफार्म नंबर पांच पर गए थे। वापस लौटकर वह पुल से होते हुए प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ लौट रहे थे। तभी, पुल पर बैठे बंदरों ने उन्हें पीछे से घेर लिया। किसी तरह वह पुल से उतरकर प्लेटफार्म पर पहुंचे। लेकिन यहां भी बंदरों ने पीछा कर हमला कर दिया और कई जगह काट लिया। यह देखकर यात्रियों में भगदड़ मच गई। युवक ने भागकर जान बचाई। आरोप है कि वह शिकायत लेकर रेलवे के अफसरों के पास गए, लेकिन उनकी कोई शिकायत नहीं सुनी गई। उनको आरपीएफ के पास जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

भंडारे के दौरान सिलेंडर में लगी आग
झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र के मसीहागंज में भंडारे के दौरान सिलेंडर में आग लग गई। दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। शनिवार की शाम मसीहागंज में एक मकान के बाहर भंडारा चल रहा था। अचानक सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed