फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   plastic waste manajment

परवान नहीं चढ़ पा रहा ‘प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट’

Wed, 17 Jun 2015 01:43 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 17 Jun 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की गतिविधियां कागजी कार्रवाई तक ही सिमटी हुई हैं। प्रोजेक्ट की गतिविधियां शुरू हुए पांच माह से अधिक बीत चुके हैं, बावजूद अभी तक न केंद्र खुले हैं न प्लास्टिक कूडे़ की खरीदारी हो रही है। जबकि, नगर निगम प्रशासन द्वारा अप्रैल माह में प्लास्टिक खरीद के लिए केंद्र खोलने का दावा किया गया था।
विज्ञापन




शहर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा आर आर कलेक्टिव संस्था को बिजौली में प्लास्टिक वेस्ट रिसाइक्लिंग प्लांट लगाने के लिए तीन करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। लेकिन, यह योजना अब तक परवान नहीं चढ़ सकी है। अभी तक संस्था द्वारा केवल शहर वासियों को प्लास्टिक के संबंध में जन जागरूकता के नाम पर सलाह दी जा रही है। जागरूकता, पंपलेट वितरण, गाड़ियां, आउट सोर्स पर रखे गए 16 कर्मियों समेत अनेक सुख सुविधाओं पर नगर निगम प्रशासन शहर को प्लास्टिक मुक्त कराने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहा है, जबकि बिजौली में अभी तक प्लांट निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन




महापौर किरन राजू बुकसेलर ने कहा कि संस्था से प्लांट स्थापना व जन जागरूकता के संबंध में जानकारी हासिल की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा कर्मचारी वेतन पर कितना खर्च किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच के घेर में आई आर आर कलेक्टिव
झांसी। आर आर कलेक्टिव द्वारा शहर के साठ वार्डों से प्लास्टिक खरीदारी के लिए 33 केंद्र प्रमुख मार्गों पर खोले जाने हैं। संपत्ति विभाग द्वारा केंद्र आवंटन के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। लेकिन, नगर निगम प्रशासन को शिकायत प्राप्त हो रही है कि संस्था के एक अधिकारी द्वारा आधा दर्जन से अधिक कबाड़ी से जमीन आवंटन करा देने के नाम पर अवैध वसूली की गई है। नगर निगम प्रशासन से जब कबाड़ियों ने शिकायत की तो आनन फानन में मंगलवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने संस्था अधिकारियों की बैठक बुला ली। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि शिकायत के मद्देनजर ऐसा किया गया है।


उन्होंने बताया कि संस्था अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि प्लास्टिक खरीद के लिए दुकान आवंटन नगर निगम प्रशासन की देखरेख में किया जाएगा, बावजूद संस्था अधिकारियों द्वारा निजी स्तर से यह काम किया जा रहा है। 33 के सापेक्ष कबाड़ की दुकान खोलने के लिए 50 लोगों ने आवेदन कर रखा है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टेंडर प्रक्रिया से जमीन आवंटन की कार्रवाई कराए जाने की योजना तैयार की गई है। जिस ठेकेदार का टेंडर अधिक आएगा उसको दुकान खोलने के लिए जमीन दी जाएगी। साथ ही सर्किल रेट पर यह आवंटन किया जाएगा।

सदन की बैठक में पार्षद उठाएंगे मुद्दा
झांसी। मंगलवार को सभागार में हुई पार्षदों की बैठक में नगर निगम प्रशासन द्वारा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापना के लिए आर आर कलेक्टिव को तीन करोड़ की धनराशि जारी करने पर आपत्ति दर्ज कराई गई। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे को सदन की बैठक में उठाया जाएगा।



बैठक में पार्षदों ने कहा कि शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा इतनी बड़ी धनराशि खर्च की जा रही है, जबकि पार्षदों को इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई है।  प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्लांट लगाने के संबंध में पूर्व में आयोजित हुई सदन की बैठक में चर्चा तक नहीं हुई है। नगर निगम प्रशासन मनमानी तरीके से कार्य कर रहा है।  अधिकारियों की कार्य प्रणाली के संबंध में मंडलायुक्त को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। पार्षदों ने एक स्वर में सदन की बैठक बुलाए जाने की मांग की है।


इस मौके पर पार्षद सुरेश चंद गोपी, रवि मौर्या, सीमा भूषन, सुनीता पुरी, रेखा श्रीवास्तव, वंदना यादव, कमल सोनकर, ऊषा देवी समेत कई पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed