फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Plasma, platelets can be taken from medical college without donor

बिना डोनर मेडिकल कॉलेज से ले सकते हैं प्लाज्मा, प्लेटलेट्स

Wed, 08 Sep 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Plasma, platelets can be taken from medical college without donor
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में प्लाज्मा, प्लेटलेट्स की भरमार है। ऐसे में कॉलेज आकर कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना डोनर के मेडिकल कॉलेज से प्लाज्मा और प्लेटलेट्स ले सकता है। फिर चाहें मरीज नर्सिंगहोम में ही भर्ती क्यों न हो।
विज्ञापन

डेंगू का सीजन चल रहा है। डेंगू की चपेट में आने वाले कई मरीजों की प्लेटलेट्स गिर जाती है। ऐसे में डॉक्टर प्लेटलेट्स चढ़ाकर इनकी संख्या बढ़ाते हैं। मगर प्लेटलेट्स को लेकर भी मरीज के तीमारदारों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज से राहत भरी खबर सामने आई है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एमएल आर्या ने बताया कि रक्तकोष में पर्याप्त मात्रा में फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा (एफएफपी) और प्लेटलेट्स (आरडीपी) उपलब्ध हैं। ऐसे में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक आकर एफएफपी और आरडीपी ले सकता है। इसके लिए किसी डोनर की भी जरूरत नहीं है। यदि कोई मरीज निजी अस्पताल में भी मरीज है तो भी वो बिना किसी डोनर के एफएफपी या आरडीपी में से कुछ भी आकर ले सकता है। इसके लिए सरकारी फीस ही देनी होगी, जो कि काफी कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed