{"_id":"686ec663ea40513830042e7f","slug":"planted-mango-peepal-neem-banyan-trees-pledged-to-protect-the-environment-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-594363-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आम, पीपल, नीम, बरगद के लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आम, पीपल, नीम, बरगद के लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। एक पेड़ मां के नाम अभियान -2 के तहत सरकारी, समाजसेवी, राजनीतिक, शैक्षिक संस्थाओं ने बुधवार को आम, पीपल, नीम, बरगद, आंवला आदि के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय द्वारा विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक कुमार सिंह ने पौधरोपण किया और कहा कि प्रकृति हमारी मां समान है। विशिष्ट अतिथि डा. मनीष श्रीवास्तव, डा. एमजे डोबरियाल ने भी विचार व्यक्त किए। इधर, बुंदेलखंड इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में निदेशक प्रो. जितेंद्र कुमार शर्मा ने पीपल का पौधा रोपित किया। वृक्षारोपण महोत्सव में सभी ने पौधे लगाए और पौधों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
विज्ञापन
इधर, झांसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष आलोक यादव, सचिव उपमा पांडेय एवं अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने हंसारी में मेजर ध्यानचंद नगर में अमरूद, सागौन, अशोक आदि के पौधे लगाए। बड़ा बाजार में हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में महापौर बिहारी लाल आर्य, पार्षद संजीव गुप्ता, राजेश बिरथरे, संजीव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। लायंस क्लब झांसी सेंटेनियल द्वारा बूढ़ा में 51 पौधे रोपित किए गए। अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डा. बाबूलाल तिवारी, संजय सिंह, गोल्डी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इधर श्री सिद्धेश्वर मंदिर में बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान के तत्वावधान में आचार्य हरिओम पाठक, रवीश त्रिपाठी, पार्षद मयंक श्रीवास्तव, अमित रावत, राजीव पाठक आदि ने आम, नीम, बेलपत्र आदि के पौधे लगाए।
विज्ञापन