फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   plantation work not done notice issued

अमर उजाला ने बताया पौधों का हाल, अफसरों को थमाए नोटिस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
plantation work not done notice issued
पौधरोपण में दावे के बावजूद पौधे न लगाए जाने और देखरेख के अभाव में कुछ दिन बाद ही सूख गए पौधों पर नगर निगम की नींद टूटी है। अमर उजाला के लगातार खुलासे के बाद नगर निगम के मुख्य अभियंता ने अधिशासी अभियंता समेत 30 अधिकारियों को नोटिस दिए हैं। उन्होंने पौधों को तत्काल बदलने के लिए कहा है। दरअसल, वन महोत्सव के तहत महानगर में नगर निगम ने 75200 पौधे लगाने का दावा किया था। शासन को भी पूरे पौधे लगाने की रिपोर्ट भेज दी गई। अमर उजाला ने पौधरोपण की जमीनी हकीकत की पड़ताल की तो सामने आया कि कई जगहों पर पौधे सूखकर मृत हो गए। तो कई जगहों पर पूरे पौधे ही नहीं लगाए गए। लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद नगर निगम अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। मामले में मुख्य अभियंता एलएन सिंह ने निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता समेत सभी सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि मृत पौधों को तत्काल बदला जाए। साथ ही जहां पौधरोपण पूरा नहीं किया गया है, वहां पौधे पूरे लगाए जाएं। उन्होंने सभी से एक सप्ताह में पौधरोपण की रिपोर्ट मांगी है। मुख्य अभियंता ने बताया कि कई जगहों पर मौसम की वजह से पौधे सूख गए हैं। जिन्हें बदलवाने के लिए कहा गया है। साथ ही पौधरोपण पूरा करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed