{"_id":"66a6eb70d6440d735c00bd67","slug":"pits-of-corruption-in-the-streets-of-smart-city-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-360550-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: स्मार्ट सिटी की सड़कों में भ्रष्टाचार के गड्ढेा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: स्मार्ट सिटी की सड़कों में भ्रष्टाचार के गड्ढेा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कहने को झांसी भले स्मार्ट सिटी हो लेकिन, महानगर की सड़कों का हाल बद से बदतर होता जा रहा है। महानगर की मुख्य सड़कों का भी हाल बेहाल है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश के समय इनमें पानी भर जाने से अक्सर यहां हादसे हो रहे। इसके बावजूद निगम प्रशासन बेपरवाह है।
नगर निगम हर साल अवस्थापना निधि, सामान्य निधि समेत अन्य निधियों से सड़क मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करता है लेकिन, सड़कों की दशा नहीं सुधर रही है। बड़ागांव गेट बाहर नारायण बाग तिराहा से महाकालेश्वर मंदिर होते हुए श्मशान घाट के बीच की सड़क करीब सात महीने पहले ही बनाई गई थी लेकिन, इतने दिनों में ही सड़क जगह-जगह से टूट गई। सड़क में हर दस मीटर पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस वजह से अक्सर इस सड़क पर हादसे हो रहे हैं। यही हाल फिल्टर रोड से पंचवटी, पंचवटी से थापक बाग, आर्यकन्या इंटर कॉलेज के सामने की सड़क, आवास विकास योजना कॉलोनी मार्ग, शिवाजी नगर की आंतरिक सड़क, मसीहागंज, सीपरी बाजार समेत अन्य जगहों का हाल बेहाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति होने से आज तक इन सड़कों की दशा दुरुस्त नहीं हो सकी। वहीं, एक्सईएन एमके सिंह के मुताबिक बारिश बंद होने के बाद मरम्मत कराई जा रही है।