फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Case registered against Inspector Dharmendra Singh in Pushpendra encounter case CBCID will investigate

Jhansi: पुष्पेंद्र एनकाउंटर मामले में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अब सीबीसीआईडी करेगी जांच

Fri, 14 Oct 2022 12:54 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 14 Oct 2022 12:54 AM IST
सार

कोर्ट की नाराजगी के बाद आखिरकार पुलिस को इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
Case registered against Inspector Dharmendra Singh in Pushpendra encounter case CBCID will investigate
एनकाउंटर (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में पुष्पेंद्र एनकाउंटर मामले में पुलिस पिछले तीन सालों से घिरी हुई है। हालांकि किरकिरी होने के बाद भी पुलिस अपनों को बचाने की हर संभव कोशिश करती रही। हाईकोर्ट की निगरानी के बाद भी पुलिस अपने कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न करने की राह निकालती रही।

विज्ञापन

इस मामले में हाईकोर्ट ने पुष्पेंद्र यादव की पत्नी शिवांगी यादव की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था लेकिन, जब पुलिस को लगा कि वह फंस जाएगी तब उसने दूसरा रास्ता निकाला और पुष्पेंद्र के चचेरे भाई से तहरीर दिलाकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। शिवांगी के अधिवक्ताओें ने यह बात कोर्ट को बताई। इस पर कोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई। कोर्ट की नाराजगी के बाद आखिरकार पुलिस को इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन

उधर पुष्पेंद्र एनकाउंटर मामले की जांच अब सीबीसीआईडी के हवाले कर दिया गया है। आरोपी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद इस पूरे मामले की विवेचना अब सीबीसीआईडी के हवाले कर दी गई है। एसएसपी के मुताबिक सीबीसीआईडी को पूरे मामले से संबंधित दस्तावेज दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक गलियारों में खूब गूंजा था एनकाउंटर मामला
पुष्पेंद्र एनकाउंटर मामला राजनीतिक गलियारों में भी जमकर उछला था। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ ही दोषियों को सजा दिलाने का एलान किया था। सपा सुप्रीमो ने योगी सरकार पर फर्जी एनकाउंटर कराने का भी आरोप जड़ा था। इस मामले में बसपा एवं कांग्रेस ने योगी सरकार को जमकर घेरा था।

हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक तत्कालीन एसएचओ धर्मेंद्र सिंह चौहान समेत अन्य अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। यह रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश कर दी गई है।
राजेश एस, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed