{"_id":"60de1ee78ebc3e3bbc17595c","slug":"pinky-and-yogansh-relasionship-not-happy-family-jhansi-news-jhs198514310","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंकी और योगांश के रिश्ते से खुश नहीं थे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंकी और योगांश के रिश्ते से खुश नहीं थे परिजन
विज्ञापन
झांसी। अंसल कालोनी में रहस्यमयी परिस्थितियों में खुदकुशी करने वाली पिंकी उर्फ रिया का बृहस्पतिवार को परिजनों ने फिरोजाबाद ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, पुलिस ने पिंकी के परिजनों की तहरीर पर उसके मंगेतर योगांश के खिलाफ 306, 352 एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज लिया। पुलिस ने योगांश की तलाश में दबिश भी दी लेकिन, वह नहीं मिला। पुलिस लगातार तलाश में जुटी है।
फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद इलाके के किशनपुर मोहम्मदाबाद निवासी पिंकी का शव मंगलवार को अंसल कॉलोनी के एक फ्लैट में लटका मिला। पड़ताल में मालूम चला कि वह अपने मंगेतर योगांश उर्फ सनी राय के छोटे भाई के बर्थडे पार्टी में शामिल होने आगरा से यहां पहुंची थी। सुबह सनी किसी काम से बाहर चला गया। दोपहर में वापस लौटने पर उसका शव पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला, लेकिन पिंकी ने आत्महत्या आखिरी क्यों की यह सवाल अनसुलझा ही रहा।
वहीं, पुलिस का दावा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। रिपोर्ट में भी फांसी लगाए जाने की पुष्टि हुई, लेकिन आत्महत्या की वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस का कहना है पिंकी के परिजनों से पूछताछ में मालूम चला है कि वह लोग उसके एवं योगांश के संबंध से खुश नहीं थे। उसने जब शादी करने की बात कही तब परिजन नाराज हो गए। उन्होंने उससे अपना नाता ही तोड़ लेने की बात कही। उधर, कुछ निजी वजहों से पिंकी एवं योगांश के रिश्ते भी सामान्य नहीं चल रहे थे। पिंकी की बहन ने पुलिस को बताया कि इस वजह से पिंकी अवसाद में थी। पुलिस का कहना है इसी वजह से उसने आत्महत्या की हालांकि पिंकी का मोबाइल फोन खोल पाने में पुलिस को अभी कामयाबी नहीं मिल सकी है। सबसे अधिक राज इसी मोबाइल फोन में होने की उम्मीद की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर उसके मंगेतर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर नवाबाद सुनील कुमार के मुताबिक योगांश अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है।