फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pickup laden with peanuts overturns due to tire burst, youth dies

Jhansi News: टायर फटने से मूंगफली से लदी पिकअप पलटी, युवक की मौत

Tue, 31 Oct 2023 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Pickup laden with peanuts overturns due to tire burst, youth dies
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। झांसी-ललितपुर हाइवे पर बबीना टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह मूंगफली से लदी पिकअप वैन का टायर फट जाने से हादसा हो गया। इसमें सवार एक युवक की मौत हो जबकि छह अन्य घायल हो गए। उपचार के बाद घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए।
ललितपुर के पूराकलां थाना क्षेत्र के नत्थीखेड़ी गांव का निवासी घनश्याम (38) गांव के कई लोगों के साथ मूंगफली बेचने झांसी आ रहा था। उसके साथ गब्बर, करतार, मातादीन, प्रकाश समेत कुल सात लोग पिकअप में सवार थे। घनश्याम मूंगफली के बोरे पर पीछे बैठा था। पिकअप में सवार किसानों का कहना है जैसे ही टोल प्लाजा के पास पिकअप पहुंची, पिछला टायर अचानक फट गया। पिकअप लहराकर सामने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घनश्याम समेत अन्य उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद शोर-शराबा मच गया। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। सिर्फ घनश्याम ही गंभीर रूप से घायल था जबकि गब्बर, करतार समेत अन्य दूर जा गिरे थे। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। डॉक्टरों ने घनश्याम को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर रिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। एसपी (सिटी) ज्ञानेंद्र कुमार के मुताबिक टायर फटने से हादसा हुआ। 6 लोगों को चोट आई है। यह सभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
पिकअप मेें सवार किसानों का कहना है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ। पिकअप के टायरों में हवा कम थी। चालक से हवा डलवाने को कहा गया लेकिन, उसने यह बात नहीं मानी। गाड़ी भी वह तेज रफ्तार से चला रहा था। घनश्याम की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी ममता समेत बेटा अजय एवं और दो बेटियां हैं। उसकी मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed