फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pickup full of wedding guests overturns, one dead, 12 injured

Jhansi News: बरातियों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 12 घायल

Sun, 21 Jun 2026 02:14 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 21 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Pickup full of wedding guests overturns, one dead, 12 injured
दतिया। जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम डांग करैरा के निकट शनिवार को शादी समारोह से लौट रहे बरातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित हो पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, 12 घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


सहारिया आदिवासी समाज के लोग भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम नौवाई से ग्राम देवरा में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर पिकअप से लौट रहे थे। इसी दौरान डांग करैरा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। आनन-फानन उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय दतिया भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने माता प्रसाद आदिवासी (35) निवासी ग्राम नौवाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल रामस्वरूप आदिवासी, गयाशी आदिवासी, राजू आदिवासी, निरपत, गजेंद्र, अखिलेश, कृष्णा, लखन, धर्मेंद्र, शिव का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed