फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pickpockets stealing jewelry and cash from women's bags

Jhansi News: महिलाओं के बैग से नकदी समेत गहने उड़ा रहे जेवरात

Mon, 12 May 2025 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Pickpockets stealing jewelry and cash from women's bags

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मानिक चौक में जेब तराशों का गिरोह सक्रिय है। यहां खरीदारी करने आने वाली महिलाओं को कई महीनों से यह गिरोह अपना निशाना बना रहा है। दो महिलाओं ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।




सदर बाजार निवासी उमा भारती ने पुलिस को बताया कि तीन मई को वह खरीदारी के लिए आई थीं। उस समय बैग से जेब तराशों ने मोबाइल फोन समेत पांच हजार रुपये नकद उड़ा दिए। घर लौटने पर बैग देखने पर रुपये और मोबाइल गायब मिले। 10 मई को कोतवाली में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी तरह, शिवपुरी पिछोर की रहने वाली साक्षी पुरोहित ने पुलिस को बताया कि वह 26 मार्च को खरीदारी के लिए मानिक चौक आई थीं। एक दुकान में वह खरीदारी कर रही थीं। उसी दौरान मौका पाकर जेब तराशों ने उनके बैग से तीन सोने की अंगूठी, चार हजार रुपये नकद समेत अन्य वस्तुएं उड़ा दिया। घर जाने पर पता चला। उन्होंने भी 10 मई को जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से जेब तराशों को तलाश रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed