{"_id":"5ade2e744f1c1b042e8b50f9","slug":"pichle-sal-se-6digri-km-tapman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले साल से छह डिग्री कम रहा तापमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले साल से छह डिग्री कम रहा तापमान
amarujala
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
sun, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही आप तेज गर्मी, चुभती धूप से परेशान हों, लेकिन पिछले साल के मुकाबले जनपद में अब तक अप्रैल में गर्मी कम पड़ी है। सोमवार को झांसी का अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछले साल 45.3 डिग्री था। हालांकि, अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच सकता है।
जनपद में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने से तेज गर्मी और लपट चल रही थी। सोमवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री के नीचे लुढ़कने से इसमें कुछ नर्मी आ गई। हल्की हवाएं भी चलीं। इससे पिछले दिनों के मुकाबले अपेक्षाकृत कम गर्र्मी रही। जबकि, साल 2017 में 21 अप्रैल को ही 45 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया था और गर्मी लोगों को झुलसाने लगी थी। मौजूदा समय में गर्मी का ऐसा प्रकोप अब तक देखने को नहीं मिला है। हालांकि, आगे आने वाले समय में ऐसा हो सकता है। अगले सप्ताह तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है।