{"_id":"61df34ab6b03a74bc5746b09","slug":"photos-of-modi-and-yogi-on-ration-packets-were-covered-with-tape-jhansi-news-jhs2129998193","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के पैकेटों पर लगे मोदी और योगी के फोटो टेप लगाकर ढके गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के पैकेटों पर लगे मोदी और योगी के फोटो टेप लगाकर ढके गए
विज्ञापन
झांसी। आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिला पूर्ति विभाग द्वारा योजना के पैकेटों को लाल रंग का टेप लगाकर उपभोक्ताओं को वितरित किया जाएगा। इसके लिए पूर्ति विभाग के कर्मचारियों द्वारा योगी और मोदी की तस्वीर वाले पैकेटों पर टेप लगाना शुरू कर दिया गया है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले के राशन कार्ड धारकों को दिसंबर से अप्रैल माह तक निशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। योजना के प्रचार व प्रसार के लिए नमक, चना व तेल के पैकेटों पर नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को प्रदर्शित किया जा रहा था। लेकिन आचार संहिता लगते ही जिला पूर्ति विभाग द्वारा तस्वीर वाले पैकेटों के वितरण पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। जिसके तहत गोदामों में रखे हुए खाद्यान्न पर तस्वीरों को ढकने के उद्देश्य से टेप लगा ही दुकानों से वितरित किया जाएगा।
इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए गोदामों में जमा तेल, नमक और चने के पैकेट पर तस्वीर को छुपाने के लिए टेप लगाया गया है।