फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Photo of Police inspector who shot pregnant wife in Jhansi holding a Plate full of money goes viral

गर्भवती बीवी को मारी गोली: रुपयों से भरा थाल लिए दारोगा की फोटो वायरल, आम इंसान ने एक साथ न देखी होगी इतनी रकम

Fri, 13 Oct 2023 12:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 13 Oct 2023 12:28 PM IST
सार

थाल में काफी रुपये रखे हुए हैं। इसके अलावा दारोगा के भाई का भी एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें वह शालिनी के पिता से 50 सोने की अंगूठी समेत ब्रासलेट की मांग करता सुनाई पड़ रहा है।

विज्ञापन
Photo of Police inspector who shot pregnant wife in Jhansi holding a Plate full of money goes viral
पैसों से भरे थाल लिए दारोगा की फोटो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी शालिनी मिश्र पर जानलेवा हमला करने के आरोप में जेल पहुंच चुके दारोगा शशांक मिश्र की गुरुवार को एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसमें वह दहेज में रुपयों से भरा थाल थामे हुए दिखाई पड़ रहे हैं। थाल में करीब 25 लाख रुपये रखे हुए हैं। इसके अलावा दारोगा के भाई का भी एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें वह शालिनी के पिता से 50 सोने की अंगूठी समेत ब्रासलेट की मांग करता सुनाई पड़ रहा है। उधर, पुलिस ने इस मामले में अन्य पक्षों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।

विज्ञापन

आठ अक्तूबर की आधी रात तत्कालीन बंगरा पुलिस चौकी इंचार्ज शशांक मिश्र ने सर्विस पिस्टल से गोली मारकर पत्नी शालिनी मिश्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। शालिनी को आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले में शालिनी के पिता अखिलेंद्र रावत ने नवाबाद थाने में दरोगा शशांक समेत उसकी मां, भाई शिवांक, बहन, बहनोई के खिलाफ धारा-498 ए, 120-बी, 307 समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। गुरुवार को सुसरालजनों ने शशांक के शादी के समय की एक फोटो वायरल कर दी। इसमें शशांक दहेज में मिले रुपयों से भरे थाल को थामे नजर आ रहे हैं। थाल में 25 लाख रुपये बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 12 तोले सोने के आभूषण भी हैं। वहीं, एक ऑडियो भी वायरल हुआ। करीब 1:22 सेकेंड के इस ऑडियो में शशांक के भाई शिवांक और अखिलेंद्र के बीच बातचीत है। इसमें शिवांक शादी में 50 सोने की अंगूठी देने की बात की याद दिलाते हुए इसे जल्द देने की बात कह रहा है हालांकि इस बात पर दोनों के बीच गरमा-गरमी भी होती है। वहीं, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है आरोपी दरोगा के खिलाफ पहले से ही इन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed