{"_id":"67fec33a821f63ced701baa3","slug":"pg-and-ctet-pass-women-in-the-race-to-become-operators-on-contract-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-534611-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: संविदा पर परिचालक बनने की दौड़ में पीजी और सीटेट पास महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: संविदा पर परिचालक बनने की दौड़ में पीजी और सीटेट पास महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रोडवेज में संविदा पर महिला परिचालक की भर्ती के लिए मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर रोजगार मेला लगा। इसकी शैक्षणिक योग्यता इंटर पास है, मगर 165 आवेदक महिलाओं में से अधिकांश परास्नातक, बीएड, सी.टेट (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) आदि उत्तीर्ण आईं। योग्यता प्रमाण-पत्र देखकर आवेदन लेने वाले रोडवेज कर्मी हैरान थे। प्रदेशभर में संविदा पर पांच हजार महिला परिचालकों की भर्ती होनी है, जिसके लिए मंगलवार को महेंद्रपुरी स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक रोजगार मेला लगा। महिला आवेदकों से आवेदन फार्म भरवाने के साथ उनके प्रमाण-पत्र भी लिए गए। कई महिलाएं अपने बच्चों को लेकर पहुंचीं। बच्चों की शरारत देख ड्यूटी पर लगे कर्मी भी उनसे खेलने लगे। रोडवेज के सूत्रों का कहना है कि शाम तक 165 महिलाओं ने दस्तावेज जमा कराए, इनमें इंटर पास तो इक्का-दुक्का हैं बाकी सभी परास्नातक हैं। किसी ने बीएड की मार्कशीट लगाई है तो किसी ने सी-टेट की।