फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Petrol pump staff beatings, attempted robbery

पेट्रोल पंप कर्मियों से मारपीट, लूट का प्रयास

Wed, 15 Jun 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
 Petrol pump staff beatings, attempted robbery
fight, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। नगर निगम के सामने पेट्रोल पंप पर मंगलवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पंप कर्मियों से मारपीट की। पंप व एक होटल में तोड़फोड़ करते हुए लूट का प्रयास किया। शोर मचने पर बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची नवाबाद पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक लिखित शिकायत न देने से मामला दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन


बुंदेलखंड मोटर्स पेट्रोल पंप के कर्मी राजकुमार श्रीवास्तव पुत्र बसंतलाल श्रीवास्तव निवासी झोकन बाग और राजेश श्रीवास्तव पुत्र लालजी लाल श्रीवास्तव निवासी मौनी बाबा ने बताया कि नवाबाद पंप पर वह पेट्रोल डाल रहे थे। दोपहर करीब दो बजे लखनऊ के नंबर की बाइक पर सवार तीन बदमाश पंप पर पहुंचे। बदमाशों ने बाइक में पेट्रोल भरवाया। जब पंप कर्मी राजेश श्रीवास्तव ने रुपये मांगे तो दो बदमाशों ने बाइक से उतरकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने पंप कर्मी को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जब राज कुमार ने बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी। इस बीच बाइक खड़ी करके उतरे तीसरे बदमाश ने नकदी लूटने का प्रयास किया। नकदी लेकर पंप कर्मी राजेश आफिस में घुसा और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस पर बदमाशों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। राजकुमार शोर मचाते हुए नजदीक अपना होटल की ओर भागा तो बदमाशों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे होटल के शीशे टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकाएक बने अफरातफरी के माहौल को देख लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसकी जानकारी पर नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच बदमाश बाइक को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक इसकी पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित ने लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed