{"_id":"69c6eeacb4b86d901a02b3b4","slug":"petrol-pump-attendant-beaten-for-refusing-to-dispense-fuel-into-a-container-jhansi-news-c-11-jhs1004-765180-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: डिब्बे में नहीं दिया तेल तो पेट्रोल पंप के सेल्समैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: डिब्बे में नहीं दिया तेल तो पेट्रोल पंप के सेल्समैन को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पेट्रोल पंप पर डिब्बाें में तेल देने से मना करने पर युवकों ने सेल्समैन से गाली-गलौज कर मारपीट की। पेट्रोल पंप संचालक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले जलज गुप्ता का भगवंतपुरा में पेट्रोल पंप है। जलज ने पुलिस से शिकायत में बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उमेश यादव अपने साथियों के साथ आया और डिब्बों में पेट्रोल और डीजल भरवाने लगा। सेल्समैन आशीष शर्मा ने जब डिब्बों में तेल देने से मना किया तो सभी ने मिलकर उससे गाली-गलौज कर मारपीट की। भागते समय आरोपी जान से मारने की धमकी दे गए। पुलिस ने जलज गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।