फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pethrus on the police

पिछोर में पुलिस पर पथराव

Thu, 25 May 2017 12:49 AM IST
Updated Thu, 25 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pethrus on the police
पुलिस जीप - फोटो : demo
 मानक के विपरीत हो रहे निर्माण को बंद कराने पहुंचे विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज के साथ भवन स्वामी ने धक्का-मुक्की करते हुए पथराव कर दिया। इसमें चौकी इंचार्ज और उनके ड्राइवर को चोटें आईं। भवन स्वामी, उसकी पत्नी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के पीछे पिछोर में मानवेंद्र सिंह यादव द्वारा भवन निर्माण कराया जा रहा है। मानक पूरे न होने की वजह से झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा निर्माण पर रोक लगाई गई है, इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है। मंगलवार को पुलिस ने निर्माण बंद करा दिया था, परंतु बुधवार की सुबह एक बार फिर निर्माण शुरू कर दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज अवध नारायण पांडेय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निर्माण बंद करने को कहा। इस पर भवन स्वामी मानवेंद्र चौकी इंचार्ज से उलझ गया। उसने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इसमें चौकी इंचार्ज और उनके ड्राइवर मनमोहन तिवारी को चोटें आईं हैं। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर नवाबाद थाने में मानवेंद्र सिंह यादव, उसकी पत्नी मीना और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मालूम हो कि चौकी में सिर्फ तीन सिपाही ही तैनात हैं, जो बुधवार को वीआईपी ड्यूटी में थे। चौकी इंचार्ज ड्राइवर और होमगार्ड को साथ लेकर काम रुकवाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed