{"_id":"602c1afa8ebc3ee97a1968ce","slug":"perbai-win-match-for-six-run-jhansi-news-jhs1887260129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मुकाबले में परबई ने बीएचईएल को छह रन से हराकर जीती बीपीएल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांचक मुकाबले में परबई ने बीएचईएल को छह रन से हराकर जीती बीपीएल ट्रॉफी
विज्ञापन
झांसी/बबीना। नया सवेरा ट्रस्ट की ओर से आयोजित बबीना प्रीमियर लीग (बीपीएल) का फाइनल मैच मंगलवार को बबीना स्थित न्यू दशहरा मैदान पर बीएचईएल इंजीनियर्स बनाम परबई चैंपियंस की बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर बीएचईएल की टीम को सात रन चाहिए थे। लेकिन बल्लेबाज एक ही रन बना सका। परबई टीम ने छह रन से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ ही तीन लाख रुपये व उपविजेता टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता के फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए परबई चैंपियंस की टीम ने बल्लेबाज धर्मेंद्र के 38, प्रदीप के 24 रनों की मदद से सात विकेट खोकर निर्धारित ओवर में 20 ओवर में 127 रन बनाए। बीएचईएल इंजीनियर्स की ओर से गेंदबाज राहुल जैक्सन ने तीन, विवेक तिवारी ने दो व सौरभ और राहुल ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएचईएल इंजीनियर्स की टीम ने कप्तान विनय के 25 रनों की सहायता से छह विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना सकी।
मैच के दौरान पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव व अशफान सिद्दीकी मौजूद रहे। आयोजक यशपाल सिंह ने कहा कि खेल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उभारने का प्रयास किया गया था। क्रिकेट प्रतियोगिता क्षेत्रीय लोगों की काफी पसंदीदा रही है। आगे भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन
तीन पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने किया हौसला आफजाई
फाइनल मैच के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सबा करीम और विनोद कांबली मौजूद रहे। अजरुद्दीन ने कहा कि ऐसे आयोजन बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। भीड़ देखकर तो ऐसा लग रहा है जैसे अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवा जब आयोजन कराते हैं तो इसी तरह की भीड़ जमा होती है। भारतीय टीम के पूर्व विकेट कीपर सबा करीम ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवा वर्ग के लोगों में काफी जोश रहता है। पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने हर गेंद और हर शॉट पर खिलाड़ियों का हौसला आफजाई किया।