{"_id":"5d6c2c748ebc3e01376a7d95","slug":"people-will-not-pray-in-road-jhansi-news-jhs147106898","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर न नमाज पढ़ी जाएगी और न हुनमान चालीसाः योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर न नमाज पढ़ी जाएगी और न हुनमान चालीसाः योगी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंस में एनआईसी में उपस्थित मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, डीएम श?
- फोटो : REPORTERS
सड़क पर न नमाज पढ़ी जाएगी और न हनुमान चालीसा: योगी
झांसी। अफवाह जानलेवा है, इसका प्रभावी ढंग से खंडन किया जाए और तुरंत कार्रवाई हो। त्योहारों पर सुरक्षा, सुव्यवस्था, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसे सख्ती से देखा जाए। सड़क पर न नमाज पढ़ी जाएगी और न हनुमान चालीसा। पर्व और त्योहारों के नाम पर सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त नहीं होना चाहिए। डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसका पालन कड़ाई से कराया जाए। जुलूस में प्रदर्शन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान रविवार देर शाम मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम, एसएसपी को यह निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालक यदि दूध निकालकर गोवंश को छुट्टा छोड़ रहे हैं तो जुर्माना लगाया जाए। आईजीआरएस के ऐसे प्रकरण जो डिफाल्टर की श्रेणी में जा रहे हैं, उनकी समीक्षा कर कार्रवाई की जाए। प्रदेश में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर माहौल खराब किया जा रहा है, इसे सख्ती से रोका जाए। उन्होंने कहा कि ताजिया कमेटी से संपर्क कर निश्चित ऊंचाई का ताजिया बनाने का सुझाव दें ताकि रास्ते में कोई विघभन न आए। मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में अपराधी बरी होेने पर चिंता जताई। बोले कि अभियोजन पक्ष के शिथिल पर्यवेक्षण के कारण अपराधी बरी हो रहे हैं। यह स्वीकार नहीं किया जाएगा। कहा कि अवैध बूचड़खाने किसी भी हाल में चालू नहीं होंगे। जहां-जहां नए थाने-चौकी का निर्माण होना है। वहां भूमि चिह्नित कर लें। 15 सितंबर तक सभी छूटे लाभार्थियों के शौचालय निर्माण करा दिए जाएं। इस दौरान आयुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, डीएम शिवसहाय अवस्थी, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, अपर आयुक्त सर्वेश दीक्षित, सीडीओ निखिल टी फुंडे मौजूद रहे।