फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People upset burn china flag

चीन की कायरता पर लोगों में रहा आक्रोश, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 18 Jun 2020 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
People upset burn china flag
इलाइट चौराहा पर चीन का पुताला फूंकते उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ता। अमर उजाला
झांसी। बुधवार को चीन की कायरता पूर्ण हरकत से शहीद जवानों को कई संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही चीन के इस रवैये पर लोगों में आक्रोश रहा। लोगों ने कहा कि चीन मूर्ख है जो भारत को दबाने का सपना देख रहा है। हमारे जवान अब उनको मुंह तोड़ जवाब देंगे। चीन के सामान का उपयोग न करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

चीन की वस्तुओं का करेंगे बहिष्कार
सीपरी बाजार के अत्री चौराहे पर व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी व महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में चीन के झंडे व राष्ट्रपति का पुतला फूंककर आक्रोश जताया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कनफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने 500 वस्तुओं की सूची जारी है, जो चीन से आती हैं। जिनका पूर्ण रूप से बहिष्कार करना चाहिए। महानगर अध्यक्ष ने मेड इन चाइना का बहिष्कार कर चीन से बदला लेने की मांग की। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह, सीपरी मंडल अध्यक्ष राहुल सैनी, किशनलाल ख्यानी, प्रभुदयाल साहू, प्रदीप गुप्ता, शालिगराम राय, शशिकांत कारलेकर, अजय कपूर, अजीत सेठी, अशोक गुरुबख्शानी, संजय चड्डा, अजय चड्डा, राकेश शिवहरे, चित्रांक द्विवेदी, सहजेंद्र सिंह बघेल, गणेशराम चौधरी, श्याम भारद्वाज, पुनीत पांडे, नितिन अग्रवाल, राकेश गुप्ता, हर्ष पिथौरा, सुमित उपाध्याय, मनीष अग्रवाल, हार्दिक जैन, अभिषेक चौधरी, प्रशांत साहू, राजेश अग्रवाल, आशीष तिवारी, सिद्धार्थ पाल, राजेंद्र प्रजापति, अभिषेक सिंह, जय जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चीन की दोगली नीति हुई उजागर
कांग्रेस कमेटी की श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश सचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि चीन की दोगली नीति एक बार फिर उजागर हुई है। चीन में पीठ में छुरा खोंपने से बाज नहीं आ रहा है। केंद्र सरकार द्वारा कोई सशक्त नीति न अपनाए जाने के कारण उसका चीन फायदा उठा रहा है। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व महासचिव इदरीश खान, अरविंद कुमार, शेखर नलवंशी डॉ. आकांक्षा रिछारिया, मुनीष गर्ग, अरुणिमा गर्ग, पारुल सोनी, अरुण कुमार आर्या, पंकज वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक के सदस्यों ने लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज प्रांगण में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी वीरता पर गर्व किया। सदस्यों ने चीन के सामानों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इस मौके पर मंडलीय अध्यक्ष नरेंद्र पस्तोर, मंत्री मिलन गुप्ता, राजेंद्र पटसारिया, केके बाजपेयी, शिशुपाल सिंह, राजीव श्रीवास्तव, प्रवीण तिवारी, राजेंद्र सेंगर, विजयकांत अवस्थी, अनिरुद्र किलेदार, प्रभात गुप्ता, अशोक पाटकर, सुधांशु दीक्षित मौजूद रहे।
चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका
इलाइट चौराहे पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर महामंत्री जितेंद्र सोनी ने कहा कि व्यापारियों को चीन के माल का बहिष्कार करना होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक जैन, महानगर अध्यक्ष रामतीर्थ सिंघल, तरुण साहू, नीरज रायकवार, देवेंद्र हयारण, वैशाली पुंशी, जयकिशन प्रेमानी, ऊषा सचान, श्रुति चड्डा, सुरेंद्र गुप्ता, नितिन सिंघल, बृजबिहारी सोनी, अंकित राय आदि मौजूद रहे।
केंद्र सरकार जल्दी ले बदला
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष महेश कश्यप के नेतृत्व में रानी लक्ष्मीबाई पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार को चीन से इसका जल्दी बदला लेना चाहिए। पूर्व रक्षा मंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पहले ही कह दिया था कि चीन धोखेबाज है। चीन हिंदुस्तान को अपना दुश्मन मानता है। इस मौके पर पूर्व एमएलसी तिलक चंद्र अहिरवार, राहुल सक्सेना, डेनियल साइमन, सलमान पारीछा, यशेंद्र राजपूत, शकील खान, धीरज रायकवार, गजराज, बाबूलाल यादव, आरिफ खान, छोटेलाल वर्मा मौजूद रहे।
चीन के खिलाफ की नारेबाजी
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मानिक चौक में चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह ने रक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरा देश जवानों के साथ खड़ा है। इस मौके पर आकाश पाराशर, सुमित दांगी, योगेंद्र यादव मौजूद रहे।

जवानों पर किया नाज
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव समिति के सदस्या डॉ. सुनील तिवारी के नेतृत्व में रानीमहल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें अपने वीर जवानों पर नाज है। उनके साथ पूरा देश खड़ा है। चीन को इस हमले का खामियाजा भुगतना होगा। इस मौके पर मनीराम कुशवाहा, राजेंद्र शर्मा, नीता अग्रवाल, मुन्नी देवी अहिरवार, अमीर चंद्र आर्य, शादाब, अनिल कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed