{"_id":"669d1bb40cad00c75b0af6aa","slug":"people-surrounded-luhari-toll-plaza-on-jhansi-khajuraho-highway-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: लुहारी टोल प्लाजा पर महिलाओं संग छेड़खानी, सैकड़ों लोगों ने टोल घेरा; मऊरानीपुर से लौट रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: लुहारी टोल प्लाजा पर महिलाओं संग छेड़खानी, सैकड़ों लोगों ने टोल घेरा; मऊरानीपुर से लौट रहा था परिवार
Sun, 21 Jul 2024 08:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 21 Jul 2024 08:01 PM IST
सार
झांसी-खजुराहो हाईवे पर लुहारी टोल प्लाजा को सैकड़ों लोगों ने घेर लिया। आक्रोशित लोग टोल कर्मियों पर महिलाओं संग छेड़खानी का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
लुहारी टोल प्लाजा पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी-खजुराहो हाईवे पर रविवार दोपहर लुहारी टोल प्लाजा को सैकड़ों लोगों ने घेर लिया। आक्रोशित लोग टोल कर्मियों पर महिलाओं संग छेड़खानी का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। लोगों के गुस्से को देखते हुए टोल पर मौजूद कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए। हंगामा होने की सूचना पर सकरार थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मऊरानीपुर निवासी एक परिवार शनिवार रात गांव लौट रहा था। वाहन में परिवार की कई महिलाएं भी सवार थीं। नाराज परिजनों का कहना है कि आधी रात को लुहारी टोल प्लाजा पर कार रोकी। उस दौरान टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी शराब के नशे में थे। महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे और फब्तियां कसने लगे। कार महिलाओं को लेकर वहां से चले गए। शनिवार को गांव के सैकड़ों लोग दर्जनों गाड़ियों में सवार होकर टोल प्लाजा जा पहुंचे और शनिवार रात में वहां तैनात टोल कर्मियों को तलाशने लगे। उधर, सैकड़ों लोगों भी भीड़ देखकर टोल कर्मियों के होश उड़ गए। वहां तैनात कर्मचारी टोल छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पहुंचकर मामले को संभाला।
विज्ञापन