फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People reached the Collectorate to protest against land acquisition and submitted a memorandum to the City Magistrate.

Jhansi News: जमीन अधिग्रहण के विरोध में लोग पहुंचे कलक्ट्रेट, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Sat, 28 Feb 2026 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
People reached the Collectorate to protest against land acquisition and submitted a memorandum to the City Magistrate.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड सर्किल, ब्लॉक-एक तालपुरा, झांसी स्थित आवास विकास परिषद के अंतर्गत आवासीय योजना में जमीनों के अधिग्रहण के विरोध में भू स्वामियों ने आयुक्त, उप्र आवास विकास परिषद के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने योजना को रद्द किए जाने की मांग की।

कोछाभांवर, मुस्तरा टांकोरी और पिछोर के लोगों की भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है लेकिन वे अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने पहले ही अपनी आपत्तियां प्रस्तुत कर दी हैं। उनका कहना है कि उक्त भूमि नगर निगम और झांसी विकास प्राधिकरण की सीमा के भीतर स्थित है और विकसित, उपजाऊ और सिंचित बहु-फसली कृषि भूमि है। झांसी जिले के अन्य क्षेत्रों में भी पर्याप्त सरकारी और अप्रयुक्त भूमि उपलब्ध है। इसलिए उक्त योजना को रद्द कर दिया जाए या इसे वैकल्पिक भूमि पर स्थानांतरित कर दिया जाए। इस दौरान मूलचंद कुशवाहा, विकास यादव, मानवेंद्र सिंह, देवेश कुमार, नावराज, शशिकांत श्रीवास, डॉ. बीके गुप्ता, नीरज कुशवाहा, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed