फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People of iron beaten society did not get the benefits of government schemes for 40 years

Jhansi News: लोहा पीट समाज के लोगों को 40 वर्षों से नहीं मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

Mon, 23 Dec 2024 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
People of iron beaten society did not get the benefits of government schemes for 40 years
पूंछ। कस्बा पूंछ में करीब 40 वर्षों से निवास कर रहे लोहा पीट समाज के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। लोहा पीट समाज के पांच परिवार कस्बा पूंछ के बाजार में सड़क किनारे झोपड़ी में रहते हैं। जिसकी वजह से उनका परिवार डर के साए में जी रहा है। लोहा पीट समाज के कमला, श्यामा देवी, जीता, संतोष, लीला, भारत ने बताया कि दो दिन पहले उनकी सड़क किनारे बनी झोपड़ियाें में रात के समय ट्रक घुस गया था। जिससे उनका घर गृहस्थी का सामान ट्रक की चपेट में आ गया और काफी नुकसान हो गया था। गनीमत रही कि उनका परिवार बच गया। विधवा श्यामा देवी ने बताया कि उनकी समाज को आजतक कस्बा पूंछ में जमीन का पट्टा उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसकी वजह से उन्हें रहने के लिए सरकारी आवास नहीं मिला। इसके अलावा विधवा एवं वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्राम प्रधान लखन सिंह यादव से अनेक बार कहा लेकिन आज तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। लोहा पीट समाज के लोगों ने गरौठा विधायक जवाहर राजपूत से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं आवास, जमीन का पट्टा, पेंशन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed