फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People of Bundelkhand are adopting Khajuraho-Delhi Vande Bharat, waiting list reaching 66.

Jhansi News: खजुराहो-दिल्ली वंदे भारत को हाथों हाथ ले रहे बुंदेलखंड के लोग, 66 तक पहुंच रही वेटिंग लिस्ट

Sat, 30 Mar 2024 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
People of Bundelkhand are adopting Khajuraho-Delhi Vande Bharat, waiting list reaching 66.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। रेलवे ने 15 मार्च से खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया तो जानकारों ने इसे यह कहकर खारिज कर दिया कि इस ट्रेन को यात्री मिलना मुश्किल हैं। लेकिन, अपने संचालन के मात्र 15 दिन बाद ही वंदे भारत एक्सप्रेस ने एक साल पहले शुरू हुई रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत के यात्रियों की संख्या को पीछे छोड़ दिया है।
12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खजुराहो-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को हरी झंडी दिखाकर बुंदेलखंड को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी थी। इस सौगात को यहां के लोगों ने भी हाथों हाथ लिया। 15 मार्च से इसका नियमित संचालन शुरू हुआ तो जानकारों को यह अंदेशा था कि इस प्रीमियम ट्रेन को यात्री नहीं मिल सकेंगे। लेकिन, इस ट्रेन ने रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत को भी यात्रियों के मामले में पीछे छोड़ दिया है। रानी कमलापति से निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन जब 2 अप्रैल 2023 को चली तो इसकी अधिकांश सीटें खाली ही थीं। लेकिन, खजुराहो-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस में स्थिति यह है कि यात्री चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास में भी 25 से 51 तक वेटिंग ले रहे हैं। शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस के चेयरकार श्रेणी में वेटिंग लिस्ट 47 है और रविवार को 66 वेटिंग आ रही है। वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास में शनिवार को वेटिंग 23 और रविवार को 7 वेटिंग आ रही है।
विज्ञापन


खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। टीकमगढ़, खजुराहो और छतरपुर के यात्रियों के लिए यह ट्रेन सुविधा जनक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed