फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People murder for stone stock head

पत्थर से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट

Wed, 01 Jul 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
People murder for stone stock head
मर्डर - फोटो : ?????
झांसी। भगवंतपुरा के पास जंगलों में मंगलवार की दोपहर जंगल में मिले युवक की शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की हत्या सिर पर पत्थर से प्रहार कर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोटें व गहरें घाव हैं। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर थानासदर बाजार क्षेत्र के मऊरानीपुर मार्ग पर भगवंतपुरा के पास वन विभाग की चेक पोस्ट के पास अंदर जंगलों में अज्ञात युवक (30) का शव मिला था। मृतक युवक के सिर व शरीर पर चोट के निशान थे। जिससे साफ था कि हत्या कर शव को फेंका गया है। उसने हरे फौजी रंग की टीशर्ट व मटमैले रंग का लोवर पहन रखा था। दाएं हाथ पर आई लव यू व ओम लिखा था।
विज्ञापन

मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोटें व गहरे घाव हैं। इससे साफ है कि पत्थर पटककर युवक की हत्या की गई थी। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। सदर बाजार पुलिस ने आसपास के इलाकों से भी संपर्क साधा है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की वीडियो व फोटो आसपास के जिलों समेत मध्य प्रदेश के थानों में भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed