Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People in Garautha lack access to park facilities.

Jhansi News: गरौठा में पार्क की सुविधा से वंचित हैं लोग

Wed, 04 Nov 2026 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
People in Garautha lack access to park facilities.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गरौठा। तहसील मुख्यालय होने के बावजूद गरौठा नगर में एक भी पार्क नहीं है। इससे नगरवासियों को पार्क से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नगर के लोगों ने शासन, प्रशासन और नगर पंचायत से एक बड़ा और व्यवस्थित पार्क बनाने की मांग की है।
आजादी के बाद से अब तक चुने गए जनप्रतिनिधियों ने पार्क निर्माण पर ध्यान नहीं दिया है। इसका खामियाजा नगरवासी भुगत रहे हैं। पार्क न होने से बच्चों को खेलकूद की सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। नगरवासियों का कहना है कि गरौठा तहसील मुख्यालय होने के बाद भी अति पिछड़ी है। गरौठा नगर इसी पिछड़ी तहसील का एक हिस्सा है। यह तहसील तमाम सुविधाओं से वंचित है।
विज्ञापन

हालांकि, नगर पंचायत ने सुभाष नगर वार्ड में अंबेडकर परिवर्तन पार्क बनाने का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इस पार्क के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। पार्क के लिए धनराशि कब तक उपलब्ध होगी, इसकी जानकारी अभी किसी को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
फोटो---03gar_1_03112026_316.jpg
नगर पंचायत गरौठा में आजादी के बाद से अभी तक पार्क का निर्माण न होना चिंता का विषय है। यहां के जनप्रतिनिधियों ने भी नगर की उपेक्षा की है। यह कमी दूर होनी चाहिए। - हरप्रसाद पटेल
00
फोटो---03gar_3_03112026_316.jpg
तहसील मुख्यालय पर एसडीएम, सीओ, न्यायालय आदि होने की वजह से यहां लगातार लोगों का आना-जाना रहता है। बाहरी लोगों को यहां समय बिताने के लिए जगह नहीं मिल पाती है। - राजेंद्र सिंह बुंदेला
00
फोटो---03gar_4_03112026_316.jpg
नगर की लगभग 25 हजार की आबादी होने के बावजूद पार्क नहीं बना है। लोगों को सैर-सपाटे की सुविधा भी नहीं मिल पाती है। इस कमी को दूर किया जाना चाहिए। - आनंद वाल्मीकि

00
फोटो---03gar_2_03112026_316.jpg
नगर में पार्क निर्माण की शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। धनराशि स्वीकृत होते ही सुभाष नगर में प्रस्तावित जमीन पर निर्माण कार्य किया जाएगा। हर वर्ग के लिए उपयुक्त पार्क बनाया जाएगा। - डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष
00
पार्क निर्माण के लिए शासन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। बजट मिलते ही सुविधाजनक पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
- लालधर सिंह यादव, ईओ-नगर पंचायत गरौठा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed