फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People disturb for light

50 हजार आबादी को बिजली ने रुलाया

Tue, 30 Jun 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
People disturb for light
बिजली का जंपर उड़ने से बंद रहा करंट। - फोटो : REPORTERS
झांसी। उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार को सूतीमिल सबस्टेशन की हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट के कारण 50 हजार आबादी को पांच घंटे काटना भारी पड़ गए। हाईटेंशन लाइन का पहले जंपर उड़ गया तो इसी बीच अंडरग्राउंड केबल में शरारती तत्वों ने कील ठोंक कर लाइन को बर्स्ट कर दिया। बिजली के बिना लोग गर्मी से तड़पते रहे, उनको पल- पल काटना मुश्किल हो गया। शहरी हिस्से की पांच घंटे बाद लाइन चालू कर दी गई, जबकि ग्रामीण इलाके के 34 गांवों को 14 घंटे बाद बिजली मिल सकी। रात में भी एक घंटे के लिए बिजली काटी गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 7.10 बजे बड़ागांव के दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से सूतीमिल सबस्टेशन आने वाली हाईटेंशन लाइन का जंपर मेडिकल से दतिया गेट फिल्टर के बीच उड़ गया। पेट्रोलिंग कर कर्मचारियों ने जंपर का पता किया और उसे 9.30 बजे ठीक कर लिया। मगर इसके बाद भी लाइन चालू नहीं हो सकी। दोबारा कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की। जांच के दौरान पता लगा कि जंपर दुरुस्त होने के बीच शरारती तत्वों ने उनाव गेट फिल्टर रेलवे क्रासिंग पर अंडरग्राउंड केबल ने किसी ने कील ठोंक दी, जिससे बिजली चालू होते ही वह केबल बर्स्ट हो गई। बाद में सूतीमिल के ग्रामीण फीडर को काटकर शहरी हिस्से की बिजली को 12.10 बजे चालू किया जा सका। इसके बाद केबल को दुरुस्त करने का काम शुरू हुआ, जो रात नौ बजे पूरा हो सका। वहीं, बिजली न आने के कारण 50 हजार से अधिक आबादी के लिए उमस भरी गर्मी में एक- एक पल काटना मुश्किल हो गया। वहीं, रात में जेल चौराहा सबस्टेशन से जुड़े इलाइट फीडर में फाल्ट आने से एक घंटे से ज्यादा समय तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली बंद रही।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों के लोग रहे परेशान
सूती मिल, उनाव गेट सब स्टेशन से अयोध्या पुरी, अंदर-बाहर उनाव गेट, पंचवटी, शीतल कॉलोनी, थापक बाग, अलीगोल, नाले का बाग, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर, नया गांव, महेंद्रपुरी कॉलोनी, पाल कॉलोनी, भांडेरी गेट, मेवातीपुरा, पठौरिया, ग्वालियर रोड क्रासिंग, फ्रेंड्स कॉलोनी, ऋतुविहार कॉलोनी, अंबावाय, करारी, कांशीराम कॉलोनी व उनाव बालाजी मार्ग पर स्थित 34 गांव के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सबस्टेशन से जुड़ी लाइन में सबसे ज्यादा फाल्ट आते हैं। बिजली ने बुरा हाल कर रखा है। बिजली जाने से पूरी दिनचर्या खराब हो जाती है। रीना, फ्रेंड्स कॉलोनी।
पांच घंटे तक बिजली न आने के कारण सुबह से सारे काम अस्त व्यस्त हो गए। ऐसा अक्सर हो जाता है। इस समस्या से निदान मिलना चाहिए। कस्तूरी, अयोध्यापुरी।
मैंने आज ही नई दुकान खोली है। कई रिश्तेदार आए थे, लेकिन बिजली न होने के कारण वे गर्मी से बेहाल रहे थे। इस समस्या के कारण सभी जल्दी चले गए। पूजा अग्रवाल, अयोध्यापुरी।

मेरी बिजली के उपकरणों की दुकान है। सुबह कई ग्राहक आए, लेकिन बिजली न होने के कारण ग्राहक वापस लौट गए। ऐसा अक्सर होता है। सिद्दपाल, महेंद्र पुरी कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed