फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   people come for china and indonashia doctor surveillance

चीन, इंडोनेशिया से आए लोग डॉक्टरों की निगरानी में

Sun, 02 Feb 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
people come for china and indonashia doctor surveillance
झांसी। कोरोना वायरस के डर की वजह से चीन और इंडोनेशिया से आए लोगों की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए दौड़ी। जांच के बाद किसी में भी वायरस के लक्षण नहीं मिलने पर टीम ने राहत की सांस ली। हालांकि, अगले दो सप्ताह तक फोन के जरिए टीम लोगों के संपर्क में रहेगी।
विज्ञापन

हरियाणा निवासी एक व्यक्ति दो साल से चीन में नौकरी कर रहा है। परिवार में शादी होने की वजह से वह हाल ही में भारत आया है। उसके पत्नी और बच्चे शहर के महाराणा प्रताप नगर में एक रिश्तेदार के यहां ठहरे हुए हैं। इसकी जानकारी मिलने पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। यहां पर किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले। इसके अलावा टीम को सूचना मिली कि इंडोनेशिया से आया एक व्यक्ति निजी अस्पताल में भर्ती है, उसे खांसी-जुकाम व बुखार है। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची तो वहां व्यक्ति की मां भर्ती थी। उसमें भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग दोनों ही परिवार के सदस्यों से अगले 14 दिन तक फोन के जरिए संपर्क में रहेगा। इस दौरान यदि किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण मिलते हैं, तो उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed