फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   people celebrate Diwali

दीपावली पर घर - घर हुआ महा लक्ष्मी का पूजन

Thu, 12 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
people celebrate Diwali
झांसी। प्रकाश पर्व दीपावली पर बुधवार को घर व प्रतिष्ठानों में श्रद्धा भाव से मां महा लक्ष्मी एवं गणेश जी क ी पूजा अर्चना कर समृद्धि की प्रार्थना की गई। पूजन पश्चात लोगों ने बड़ों का आशीर्वाद लिया और जमकर आतिशबाजी की। घरों व बाजारों में आकर्षक विद्युत सजावट की गई।
विज्ञापन


महानगर में दीपावली की रौनक एवं उत्साह सुबह से ही दिखाई देने लगा था। घरों की देहली पर गोबर से लिपाई कर महिलाओं ने पर्व की महत्ता से जुड़ी  रंगोलियां बनाईं। वहीं, महालक्ष्मी के स्वागत के लिए द्वार पर वंदनवार एवं आकर्षक विद्युत सजावट की। सायं पूजन के मुहूर्त पर नए रंग बिरंगे परिधानोें में बच्चों से लेकर सभी आयु वर्ग के लोगों ने मां लक्ष्मी, गणेश, मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


तत्पश्चात प्रसाद अर्पण कर एक दूसरे को बधाईयां दीं। वहीं छोटों ने बड़ों के पैर छूकर आशीष लिया एवं उपहार पाए। सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं का सिलसिला खूब चला। वहीं कारखानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विधिवत रूप से मां लक्ष्मी एवं परंपरागत रूप से खाता बही व कलम की पूजा की गई।इसके पश्चात प्रारंभ हुई रंग बिरंगी आतिशबाजी ने जहां आसमान को सतरंगी कर दिया वहीं कनफोड़ू पटाखे देर रात तक गंजते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान दुल्हन की तरह सजे धजे रहे। मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोगों ने पुष्पों, आकर्षक वंदनवार, गुब्बारों एवं आकर्षक विद्युत सजावट से अपने -अपने घर एवं प्रतिष्ठानों को सजावट की।
इधर दीपावली पर्व पर विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। युवा ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में दीपावली पर्व एवं श्रीराम राज्य तिलकोत्सव पर कार्यक्रम हुआ।

धर्माचार्य हरीओम पाठक, पुरुषोत्तम बुधौलिया, केसी आनियाल, राजीव शास्त्री, ऋषभ त्रिपाठी, सुरेश चतुर्वेदी, कमलेश मिश्रा आदि ने राम दरबार, लक्ष्मी गणेश का विधिवत पूजन किया। वहीं दीपावली पर विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने झुग्गी झोपड़ियों में जाकर गरीब बच्चों को उपहार आदि वितरित किए। जिला जन कल्याण महासमिति के सदस्यों ने सीपरी ओवर ब्रिज के निकट, विकास भवन के फुटपाथ पर बनी झुग्गी झोपड़ियों में श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिठाई, मोमबत्ती, पटाखे आदि प्रदान किए। वहीं बच्चों के माता पिता से अपील की कि वह अपने बच्चों को नियमित साबुन से स्नान कराएं तथा स्वच्छ रखें।  भोजन से पूर्व हाथ अवश्य धोएं। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, धर्माचार्य हरीओम पाठक, प्रो. डीके मिश्रा, मनमोहन गेड़ा, डा. राम शंकर भारती, राजीव पाठक, सुनील कुमार साहू, देव श्रीवास आदि मौजूद रहे।

संस्कार भारती राष्ट्रकवि डा. मैथिलीशरण गुप्त इकाई के सदस्यों ने खालसा स्कूल के समीप झुग्गी झोपड़ियों में 150 परिवारों को खील, बतासे, मिठाई, पटाखे आदि वितरित किए। इस अवसर पर विनय अग्रवाल, डा. धन्नू लाल गौतम, ऋषभ जैन, अकील उद्दीन, नीति शास्त्री, राम बाबू योगी, संजय तिवारी, अखिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यूथ वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में मुकेश सिंघल, लालाराम विश्वकर्मा, अनिल पाठक, अरविंद कुमार वशिष्ठ, नलिनी वशिष्ठ, जानकी बल्लभ रावत, पीयूष रावत आदि ने मदर टेरेसा आश्रम में बच्चों को नए वस्त्र एवं उपहार प्रदान किए।
 समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता शकील खान के नेतृत्व में सपाइयों ने झुग्गी बस्तियों में जाकर बच्चों को मिठाइयां बांटीं। इस अवसर पर इकराम कुरैशी, अल्ताफ रिजवी, जाहिद मंसूरी, बंटी खटीक, रहीस कुरैशी आदि मौजूद रहे।

मिठाइयां व फल हुए महंगे, लेकिन बिके खूब
बाजार में मिठाइयों व फलों के दुकानों में अन्य दिनों की अपेक्षा काफी भीड़ रही।   दीपावली पर केला 20 रुपये में आठ एवं 80 रुपये किलो सेब मिला। वहीं मिठाइयों के दाम भी अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा रहे।  इसके बावजूद लोगों ने फलों एवं मिठाइयों की खरीद में कोई कंजूसी नहीं बरती। बिसाती बाजार, मानिक चौक, सुभाष गंज, बड़ाबाजार, सीपरी, सदर में व्यापक रूप से लोगों ने खरीद  फरोख्त की।

पटाखा कारोबार में आई जान, प्रदूषण से हुई परेशानी
 दो दिनों से क्राफ्ट मैदान, सीपरी बाजार नेहरू पार्क, झांसी क्लब, गढ़िया फाटक स्थित पटाखा बाजारों में बिक्री की हालत पतली थी। लेकिन बृहस्पतिवार को मुख्य पर्व दीपावली पर पटाखा बाजार में एकदम तेजी नजर आयी। बच्चों के अलावा युवाओं ने पटाखा की खरीदारी की। पटाखा कारोबारियों के मुताबिक इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा ठीकठाक बिक्री हुई। पटाखे चलने से हुईं भयंकर आवाजों व धुंए के प्रदूषण से परेशानी भी हुई। वायुमंडल में छाई धुंए की पर्त से लोगों खासतौर पर अस्थमा के रोगियों को सांस लेने में दिक्कत हुई।


गोवर्धन पूजा आज, भइया दोज कल
 कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा बृहस्पतिवार को गोवर्धन पूजा होगी। गाय के गोबर से बने गोवर्धन जी की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा कर उन्हें मौसमी सब्जियों, बाजरा, चावल, मूंग आदि  मिश्रण का प्रसाद अर्पण किया जाएगा। वहीं शुक्रवार को भईया दोज पर बहनें अपने अपने भाइयों को तिलक व आरती कर उनकी लंबी आयु की कामना ईश्वर से करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed