Jhansi: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए मिल रही तारीख पर तारीख, किसी का प्रवेश तो किसी का पैसा फंसा
अपर नगर आयुक्त मो. कमर का कहना है कि सॉफ्टवेयर अपडेट होने से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने की गति धीमी हो गई है। पहले जहां 60 से 70 प्रमाणपत्र एक दिन में बन जाते थे तो अब करीब 20 बन पा रहे हैं।
विस्तार
नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोग छह-छह महीने से चक्कर काट रहे हैं। उन्हें तारीख पर तारीख मिल रही है। हाल ये है कि जन्म प्रमाणपत्र न बन जाने से जहां लोगों के बच्चों का स्कूल में एडमिशन नहीं हो पा रहा है। दूसरी तरफ, मृत्यु प्रमाणपत्र न बन पाने किसी का संपत्ति हस्तांतरण लटका हुआ है तो किसी को बीमा का पैसा नहीं मिल पा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। बार-बार निगम की दौड़भाग करने से उनका पैसा भी खर्च हो रहा है।
हर बार लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। वहीं, अपर नगर आयुक्त मो. कमर का कहना है कि सॉफ्टवेयर अपडेट होने से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने की गति धीमी हो गई है। पहले जहां 60 से 70 प्रमाणपत्र एक दिन में बन जाते थे तो अब करीब 20 बन पा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि छह-छह महीने तक प्रमाणपत्र लंबित होना संभव नहीं है। अगर आवेदक ने सभी प्रक्रिया पूरी की है और स्टाफ लापरवाही बरत रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.