फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People angry with patient's death beheaded ward boy, uproar in medical

Jhansi News: मरीज की मौत से गुस्साए लोगों ने वार्ड बॉय का सिर फोड़ा, मेडिकल में हंगामा

Thu, 27 Jul 2023 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
People angry with patient's death beheaded ward boy, uproar in medical
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज की मौत से नाराज तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। तीमारदारों ने उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते एक वार्ड बॉय का सिर फोड़ दिया। उसके सिर पर गहरा घाव हो गया। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। उसके सिर पर 18 टांके लगाने पड़े। मारपीट के बाद अस्पताल में हंगामा मच गया। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस और मेडिकल कॉलेज के गॉर्ड भी पहुंच गए। मारपीट के आरोप मेंं पुलिस दो युवकों को उठाकर थाने ले आई। उधर, वार्ड बॉय पर हमला होने से मेडिकल कर्मियों में भी रोष फैल गया। कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल प्रबंधन का घेराव किया। देर-शाम वार्ड बॉय को पीटने के आरोप में नवाबाद थाने में मरीज की पत्नी पूजा समेत पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
कोतवाली के गुदरी निवासी रोहित सेन (30) किडनी संक्रमण के चलते पिछले 15 दिन से मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। बृहस्पतिवार दोपहर उसे डायलिसिस के लिए पुरानी बिल्डिंग के 6 नंबर वार्ड से शिफ्ट करके नई बिल्डिंग के वेंटीलेटर रूम में शिफ्ट किया। वार्ड बॉय मनोज वर्मा ने उसे शिफ्ट किया लेकिन, कुछ देर बाद रोहित की मौत हो गई। रोहित की पत्नी पूजा का आरोप है कि वार्ड बाॅय और डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी जान चली गई। उसकी मौत से रोहित के परिजन बिफर उठे। वह वार्ड बॉय को ढूंढते हुए पुरानी बिल्डिंग में पहुंच गए। यहां से मनोज को घसीटते हुए नई बिल्डिंग ले आए। यहां पांच युवकों ने मिलकर मनोज की बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी। हाथ में पहने कड़े मार-मारकर उसका सिर फोड़ दिया। लहूलुहान होकर मनोज वहां गिर पड़ा। ड्यूटी कर रहे अन्य कर्मचारियों के आगे आने के बाद आरोपी युवक वहां से भाग निकले। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। अस्पताल कर्मचारियों समेत रोहित के परिजन एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। थोड़ी देर में नवाबाद पुलिस भी आ गई। दो युवकों को पुलिस पकड़ कर थाने लाई। सीओ सिटी राजेश राय के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


वार्ड बॉय को पीटने के आरोप में मरीज की पत्नी समेत पांच नामजद
वार्ड बॉय को पीटने के आरोप में मेडिकल कॉलेज की अधीक्षक डा.सुनीता राठौर की तहरीर पर पुलिस ने रोहित की पत्नी पूजा समेत उसके भाई संजीव सेन, सावन सेन, लकी सेन एवं कल्पना सेन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed