फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People also struggle with water shortage amid power cuts

Jhansi News: बिजली कटौती के बीच पानी की किल्लत से भी जूझे लोग

Sat, 14 Sep 2024 11:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
People also struggle with water shortage amid power cuts
- अफसरों ने किया बिजली आपूर्ति सुचारू होने का दावा, लोग करते रहे शिकायतें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अफसर शहर में बिजली आपूर्ति सुचारू होने का दावा कर रहे हैं लेकिन शनिवार को भी बिजली की आवाजाही बनी रही। अधिकांश इलाकों में तीन से चार घंटे की कटौती हुई। कई इलाकों में बिजली आती-जाती रही। जिसकी वजह से लोगों को पेयजल का भी संकट झेलना पड़ा।
मुन्नालाल पावर हाउस से पोषित इलाकों के लोगों ने सबसे ज्यादा बिजली का संकट झेला है। दतिया गेट फीडर से पोषित इलाकों की बिजली आपूर्ति 72 घंटे से ज्यादा बाधित रही। सब स्टेशन पर सिटी-दो फीडर की ट्रॉली खराब हो गई, जिसे गनपत खिड़की, नरसिंहराव टोरिया आदि इलाकों की बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

एसडीओ ने दावा किया कि शनिवार को सभी इलाकों में सुचारु बिजली आपूर्ति की जा रही है मगर ऐसा नहीं हुआ। दतिया गेट, सिटी दो फीडर से पोषित इलाकों में हर एक-दो घंटे में बिजली की आवाजाही लगी रही। वही, सीपी मिशन कंपाउंड व गोंदू कंपाउंड एरिया में तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले पार्षद
चार घंटे की गई जिबली कटौती
वार्ड 33 के पार्षद राहुल कुशवाहा का कहना है कि शनिवार को चार घंटे बिजली कटौती की गई है। तीन दिन से तो स्थिति काफी खराब थी। वार्ड की जनता पेयजल संकट की वजह से परेशान रही।

नहीं भरी टंकी, पेयजल संकट
वार्ड 49 की पार्षद सुशीला दुबे का कहना है कि सर्वनगर समेत कई क्षेत्रों में शनिवार को बिजली की आवाजाही बनी है। पानी की टंकी नहीं भर पा रही। गोंदू कंपाउंड आदि में पेयजल संकट बना हुआ है।


तीन दिन बाद ली राहत की सांस
वार्ड 24 के पार्षद अंकित सहरिया ने कहा तीन दिन से वार्ड में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई थी। शनिवार से स्थिति सुधरी है, जिससे क्षेत्रीय जनता ने काफी राहत की सांस ली है।



शाम को दो घंटे की कटौती की
वार्ड 15 के पार्षद हरिओम मिश्रा ने बताया कि ऐसा नहीं है कि बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो रही है। शनिवार शाम को दो घंटे बिजली की कटौती की है। यह कहा जा सकते हैं कि तीन दिन की अपेक्षा राहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed