फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Peanuts flourishing even in the scorching heat of Bundelkhand

Jhansi News: बुंदेलखंड की प्रचंड गर्मी में भी लहलहा रही मूंगफली

Mon, 29 Apr 2024 03:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Peanuts flourishing even in the scorching heat of Bundelkhand
- अब तक खरीफ सीजन में ही होती थी बुवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। इस बार बुंदेलखंड की प्रचंड गर्मी में भी मूंगफली की फसल लहलहा रही है। किसानों को मालामाल करने और नुकसान से बचाने के लिए पहली बार उद्यान विभाग ने जायद सीजन में ही करीब 500 हेक्टेयर में मूंगफली की बुवाई कराई है। यह फसल नब्बे दिन में तैयार हो जाएगी। मौजूदा समय में मूंगफली में पौधे विकसित होने लगे हैं। इसे लेकर किसान खुश नजर आ रहे हैं।
पूरे देश में बुंदेलखंड की मूंगफली की सर्वाधिक मांग रहती है। खास तौर से गुजरात एवं दक्षिण भारत तक यहां की मूंगफली की आपूर्ति की जाती है। इसका सर्वाधिक प्रयोग खाद्य तेल तैयार करने में होता है। अब तक झांसी में मूंगफली की बुवाई खरीफ सीजन में होती है लेकिन, पिछले पांच साल से हर खरीफ सीजन में अतिवृष्टि के चलते मूंगफली को काफी नुकसान होता है।
विज्ञापन

वहीं, रबी सीजन के बाद (अप्रैल से जून) तीन माह तक खेत खाली रहते हैं। इसको देखते हुए उद्यान विभाग ने इस बार प्रयोग के तौर पर मऊरानीपुर के स्यावरी गांव समेत टहरौली आदि जगहों पर करीब पांच सौ हेक्टेयर में मूंगफली की बुवाई कराई है। उद्यान विभाग के अफसरों का कहना है कि पहले इन सभी जगहों पर स्प्रिंकलर लगवाए गए। इससे मूंगफली के लिए मिट्टी में आवश्यक नमी का इंतजाम हो सका। स्प्रिंकलर से सिंचाई की वजह से यहां मूंगफली की खेती संभव हो रही है। 186 किसानों ने मूंगफली की बुवाई की है। जून माह तक यह फसल पूरी हो जाएगी। इसके बाद खरीफ सीजन में भी इसमें मूंगफली का उत्पादन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
प्रयोग के तौर पर इस सीजन में मूंगफली की बुवाई कराई गई है। यह प्रयोग सफल रहा है। मूंगफली के पौधे विकसित हो रहे हैं। अब अगले सीजन में यह रकबा बढ़ाया जाएगा।
विनय कुमार यादव, उपनिदेशक, उद्यान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed