फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Peanut, sesame and urad plants started drying up due to lack of rain

Jhansi News: बारिश न होने से सूखने लगी मूंगफली, तिल, उड़द की पौध

Mon, 15 Jul 2024 03:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Peanut, sesame and urad plants started drying up due to lack of rain
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। आधा मानसूनी सीजन गुजर जाने के बाद भी किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें हैं। पर्याप्त बारिश न होने से मूंगफली, तिल, उड़द की पौध पर खतरा मंडराने लगा है। कई जगहों पर पौध सूख गई, जबकि कई जगह जल्द बारिश न होने पर सूखने की आशंका है। बारिश न होने से धान की रोपाई भी पिछड़ गई है।
खरीफ सीजन में यहां खास तौर से मूंगफली, तिल, उड़द की खेती होती है। जून के आखिरी माह से बोआई आरंभ हो जाती है। जुलाई में पानी की जरूरत पड़ती है लेकिन, इस मानसूनी सीजन में अभी पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। इस वजह से मऊरानीपुर, बंगरा, उल्दन, गरौठा में इन पौधों के सूखने की आशंका पैदा हो गई है। बंगरा ब्लॉक के लुहारी गांव में दर्जनों किसानों की पौध सूख गई वहीं, कई किसानों की पौध पानी न मिलने की वजह से काली पड़ती जा रही है। कृषि विभाग में उपनिदेशक महेंद्र पाल सिंह का कहना है कि अभी जुलाई में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

0000
दो-दो बार बीज बोया गया लेकिन, समय पर बारिश न होने से बीज नष्ट हो गए। किसानों को इससे बहुत नुकसान हुआ है। कर्ज की वसूली पर रोक लगाई जाए।
सचिंद्र तिवारी, लुहरगांव

00
मूंगफली की बोआई की थी लेकिन, बारिश न होने से मुरझा गई। जिन किसानों ने बाद में बोआई की, उनके पौध भी काली पड़ती जा रही है। बारिश जल्द न हुई तो किसानों का नुकसान होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपाल सिंह, भिटौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed