फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Peanut seeds along with wheat were burnt and destroyed due to fire

Jhansi News: आग लगने से गेहूं समेत मूंगफली के बीज जलकर नष्ट

Mon, 26 May 2025 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Peanut seeds along with wheat were burnt and destroyed due to fire

विज्ञापन


झांसी। रविवार शाम रक्सा के ढिकोली गांव निवासी रमेश राजपूत के घर में आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से घर में रखी नकदी समेत अन्य सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इसमें गेहूं, मूंगफली के बीज समेत कपड़े एवं जेवरात शामिल थे। आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस जांच कर रही है। भुक्तभोगी रमेश राजपूत ने पुलिस को बताया कि रविवार को छोटे बेटे सुभाष की ससुराल में पूजन था। सभी लोग वहां गए थे। पत्नी किशोरी यहां अकेली थी। दोपहर को वह खेत में गई थी। शाम करीब 4 बजे घर से धुआं निकला देख, आसपास के लोगों ने शोर मचाया। कुछ देर में आग की लपटें निकलने लगीं। ग्राम प्रधान जितेंद्र राजपूत को फोन किया गया, लेकिन वह भी मौके पर नहीं आए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई जा सकी। बाड़े में बंधी भैंस को बाहर निकाल लिया गया। रमेश के मुताबिक, नकदी समेत बहू के जेवर आदि भी नष्ट हो गए। प्रधान के न पहुंचने से लोग नाराज हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed