फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pcs exam today in jhansi

आज 33 केंद्रों पर परीक्षा देंगे अभ्यर्थी, तैयारियां पूरी

Sun, 15 Dec 2019 05:55 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 15 Dec 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
pcs exam today in jhansi
डेमो - फोटो : डेमो

राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को झांसी के विभिन्न 33 परीक्षा केंद्रों में एक साथ होगी। परीक्षा में कुल 15148 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए प्रशासनिक अमले ने तैयारी पूरी कर ली है। सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत सुरक्षा बलोें को तैनात किया गया हैं।

विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल ने तैयारियों का जायजा लेते हुए गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्र में मोबाइल समेत सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा के दौरान विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने को जनरेटर की व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत निगरानी को 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। सभी केंद्रों में पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। परीक्षा में कुल 15148 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे एवं दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। परीक्षा के दौरान दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों को चालीस मिनट अलग से दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed