फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Patriout come and with his relative comes

देशभक्ति में रमे झांसी वाले बोले, खुद तो आएंगे, परिचितों को भी लाएंगे

Fri, 22 Jan 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Patriout come and with his relative comes
झांसी। अमर उजाला की ओर से 24 जनवरी (रविवार) को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा के लिए महानगर के लोगों में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए नए-नए लोग आगे आ रहे हैं। सभी का कहना है कि वे खुद तो आएंगे ही, साथ ही अन्य लोगों को भी अपने साथ लाएंगे और आयोजन का हिस्सा बनकर शान से तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन

पिछले साल भी एनसीसी कैडेट तिरंगा यात्रा के सहभागी बने थे। इस बार भी इस आयोजन से जुड़ने के लिए सभी उत्साहित हैं।
- प्रो. सुनील काबिया, एनसीसी अधिकारी - बीयू
तिरंगा यात्रा में पूरे गाइड दल के साथ सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। राष्ट्रप्रेम के इस आयोजन को भव्यता प्रदान की जाएगी।
- पूनम संधू, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर (गाइड)
तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम का जज्बा जाहिर करने का माध्यम बनेगी। यात्रा में टीम की सभी छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
- मोनिका सिंह, जिला संगठन कमिश्नर (गाइड)
तिरंगा यात्रा के जरिये गणतंत्र दिवस का जश्न और भी यादगार हो जाएगा। राष्ट्र के सम्मान में सभी एकजुटता के साथ आगे बढ़ेंगे।
- राजीव शर्मा, सेवानिवृत्त जिला प्रोबेशन अधिकारी
पिछला साल कोरोना काल की विषम परिस्थितियों के बीच गुजरा, लेकिन इस साल की शुरुआत तिरंगा यात्रा के के जरिये उत्साह के साथ होगी।
- पीयूष रावत, समाजसेवी
झांसी क्रांति की नगरी है। देश भक्ति से जुड़े आयोजनों के प्रति यहां के लोगों में अलग ही उत्साह रहता है। तिरंगा यात्रा को लेकर सभी उत्साहित हैं।
- शकील खान, सपा नेता
तिरंगा यात्रा से जुड़कर हर कोई गौरवान्वित होगा। यात्रा को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह है। ज्यादा से ज्यादा व्यापारी आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
- अर्जुन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष - उप्र व्यापार मंडल
रामराजा सरकार सेवा समिति के सभी सदस्य यात्रा में शामिल होंगे। साथ ही यात्रा का स्वागत भी करेंगे। इसे लेकर तैयारियां तेजी से जारी हैं।
- पं. अमर सिद्ध, अध्यक्ष रामराजा सरकार सेवा समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed