फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Patri shopkeper spoke for remove marcket

अब सीपरी बाजार से हटाने पर भड़के पटरी दुकानदार

Thu, 24 Sep 2020 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Patri shopkeper spoke for remove marcket
झांसी। महानगर में नगर निगम अब तक पटरी दुकानदारों को स्थायी जगह उपलब्ध नहीं करा सका है। ऐसे में पटरी दुकानदारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को नगर निगम में टाउन स्ट्रीट वेंडिंग रेगुलेशन कमेटी के सदस्य विजित कपूर के नेतृत्व में पटरी दुकानदारों ने धरना दिया। इस दौरान सीपरी बाजार पुल के नीचे से दुकानदारों को हटाने का विरोध किया गया।
विज्ञापन

विजित कपूर ने कहा कि लॉकडाउन के चलते रेड़ी, पटरी और ठेल संचालकों को व्यापार पहले से ही प्रभावित है। लॉकडाउन के बाद सीपरी बाजार ओवर ब्रिज के नीचे से ठेला और पटरी दुकानदारों को हटा दिया गया। यह शासन के निर्देशों के बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने पटरी दुकानदारों को न हटाने की मांग की। साथ ही क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम को पटरी दुकानदारों ने ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सूर्यप्रकाश, राखी साहू, राजेश साहू, प्रीति सोनी, सुलेमान, अकबर, मोहम्मद नौशाद, राजेंद्र सिंह, आसिफ खान समेत तमाम पटरी दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुकानदारों का हो रहा उत्पीड़न
झांसी। आवास विकास नंदनपुरा व्यापार मंडल ने महापौर को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद कराने की मांग की है। व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बाद ठेकेदार मलबा और तमाम गंदगी वहीं छोड़ देते हैं। इसका जुर्माना व्यापारियों पर लगाया जाता है। नगर निगम का प्रवर्तन दल भी मनमाने तरीके से शमन शुल्क वसूल कर रहा है। अध्यक्ष राजकुमार यादव और महामंत्री शैलेश भाटिया ने महापौर से कार्रवाई करने की मांग करते हुए उत्पीड़न बंद कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed