फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Patients suffering from the outside, buying drugs

मरीज बेहाल, बाहर से खरीद रहे दवाएं

Wed, 28 Sep 2016 01:04 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 28 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from the outside, buying drugs
मरीज बेहाल, बाहर से खरीद रहे दवाएं - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

फैल रही जानलेवा बीमारियों के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया है, लेकिन मेडिकल कालेज में मरीजों के हाल-बेहाल हैं। डेंगू वार्ड में वायरल और अन्य रोगों से ग्रसित मरीज भी भर्ती हैं। दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं।
सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नवनीत सिंह चहल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां पकड़ी थीं तो वहां कुछ सुधार हो गया। दूसरी तरफ, मेडिकल कालेज में मरीजों के इलाज के पुख्ता बंदोबस्त नहीं हैं। डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड तो बना दिया पर वहां चिकुनगुनिया, वायरल और मलेरिया के भी 35 मरीज हैं। डेंगू के दो मरीज भर्ती हैं। वहां न तो मच्छरदानी लगाई गई है और न ही साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त है। डेंगू का अलग वार्ड इसलिए बनाया गया कि संक्रमण से मरीजों को बचाया जा सके पर यहां इसका ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन

 मेडिसिन वार्ड में भर्ती संदीप ने बताया वह सोमवार को आए थे। उसी दिन 900 रुपये और मंगलवार को 1,080 रुपये की दवाएं बाहर खरीदनी पड़ीं। खून की जांच के नाम पर 150 वसूल लिए गए। इसके पहले निजी क्लीनिक में भी 630 रुपये खर्च चुके हैं। मेडिसिन वार्ड में भर्ती रघुवीर ने बताया कि उन्हें हार्ट की बीमारी है। दो दिन से भर्ती हैं। बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। दिन में दो इंजेक्शन लगाए जाते हैं। एक की कीमत 320 रुपये है। गरीब हूं, इतना मंहगा इलाज ज्यादा दिन तक नहीं करवा सकता। कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दावा
डेंगू मरीजों पर निगाह रखी जा रही है। अन्य मरीजों को भी डेंगू वार्ड में रखा जा सकता है। नहीं पता कि डेंगू के कितने मरीज भर्ती हैं। इलाज के बेहतर इंतजाम हैं। पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। यदि कोई डाक्टर बाहर से दवाएं खरीदने को कहता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
हरीश आर्या
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed