फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Patients suffering from cough and fever increased due to temperature fluctuations

Jhansi News: तापमान में उतार-चढ़ाव से बढ़े खांसी-बुखार के रोगी

Fri, 21 Jun 2024 05:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from cough and fever increased due to temperature fluctuations
- बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में उपचार कराने आए 340 रोगी, 12 को कराया भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। तापमान में उतार-चढ़ाव से लोग तेजी से गले में संक्रमण, बुखार और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में बृहस्पतिवार को खांसी-बुखार के 340 से ज्यादा रोगी आए, जिनमें 12 मरीजों को भर्ती कराया गया।

पिछले चार दिन से दोपहर तक भीषण गर्मी और शाम को बारिश से तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है। स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। डॉ. नूतन अग्रवाल ने बताया कि शीतल पेय की वजह से गले में संक्रमण होने से खांसी-जुकाम के साथ बुखार भी आ रहा है। दूषित पानी से डायरिया के भी काफी रोगी आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 1480 रोगी आए, जिनमें से 340 ने मेडिसिन विभाग में उपचार कराया। करीब 12 रोगियों की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें तत्काल भर्ती कराया गया। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में किसी भी तरह की लापरवाही न करें और शीतल पेय पीने से बचें, अन्यथा गले में संक्रमण के साथ खांसी हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed