फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Patients plan to give health facilities near home

मरीजों को घर के पास स्वास्थ्य सुविधाएं देने की योजना धड़ाम

Mon, 24 Jan 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Patients plan to give health facilities near home
झांसी। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आरोग्य केंद्र) के जरिए मरीजों को घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना धड़ाम हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के ढुलमुल रवैये के चलते 48 फीसदी सेंटर भी नहीं बन पाए हैं। जबकि, शासन की तरफ से इसको लेकर बजट भी मुहैया कराया गया था।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आरोग्य केंद्र) के रूप में स्थापित करना है। इनकी स्थापना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। सेंटर में एक अतिरिक्त कक्ष बनाना, लैब की स्थापना, वेलनेस गतिविधियों की व्यवस्था और मानव संसाधन की तैनाती आदि काम होना है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में झांसी में 275 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनने हैं। इसके सापेक्ष अब तक महज 115 ही बन पाए हैं। जबकि, 160 केंद्रों की स्थापना का काम अभी तक शुरू भी नहीं हुआ है। सेंटरों की स्थापना के लिए शासन ने 5.33 करोड़ रुपये भी दिए मगर 38 फीसदी ही खर्च हो पाया। मगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आरोग्य केंद्र बनाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में पांच हजार की आबादी पर स्थापित होने वाले इन केंद्रों से मरीजों को घर के पास इलाज मुहैया कराने की योजना धड़ाम होती दिख रही है।
विज्ञापन

मंडल में कहां कितने बने
जनपद लक्ष्य बने प्रतिशत
ललितपुर 149 86 58
जालौन 156 82 54
ये मिलतीं सुविधाएं
- मधुमेह, हाई बीपी की स्क्रीनिंग
- ओरल कैंसर की पहचान
- वृद्धावस्था से जुड़ी सेवाएं
- हड्डी से जुड़ी इमरजेंसी सेवाएं
- मानसिक बीमारियों पर परामर्श
- गर्भावस्था एवं शिशु जन्म देखभाल
- परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक सेवाएं
- ईएनटी, नेत्र से जुड़े रोगों पर परामर्श
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का जल्द लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। संभावना है कि निर्धारित समयसीमा में इसे पूरा कर लिया जाएगा। - डॉ. विनोद यादव, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed