फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passing through toll plazas will be expensive, new rates will be applicable from April 1

जेब पर बढ़ेगा बोझ: टोल प्लाजा से गुजरना होगा महंगा, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें; देखें शुल्क सूची

Thu, 27 Mar 2025 10:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: विकास कुमार Updated Thu, 27 Mar 2025 10:16 PM IST
सार

-एनएचएआई के प्रस्ताव पर सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने दी मंजूरी, 5 से 25 रुपये की हुई बढ़ोतरी
-ललितपुर मार्ग पर दो, कानपुर मार्ग पर तीन टोल पर देना होता है टैक्स

विज्ञापन
Passing through toll plazas will be expensive, new rates will be applicable from April 1
Toll Plaza - फोटो : iStock

विस्तार

एक अप्रैल से टोल प्लाजा से गुजरना और महंगा होने जा रहा है। दरों में 5 से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में अब झांसी से होकर गुजरने वाले वाहन स्वामियों की जेब हल्की होगी। टोल में बढ़ोतरी को लेकर एक सप्ताह पहले प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने 26 मार्च को मुहर लगा दी है।

विज्ञापन

सबसे कम पांच और सबसे अधिक 25 रुपये का टैक्स
झांसी से होकर निकले कानपुर और ललितपुर हाईवे पर विघा महर्रा, बबीना, एटा, सेमरी, आटा टोल प्लाजा एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की ओर से बनाए गए हैं। इन पर वाहन स्वामियों को पहले से ही जेब ढीली करनी पड़ रही थी। अब एक अप्रैल से नई दरें लागू कर दी गई हैं। कार, जीप, वैन, हल्के मोटर वाहनों के साथ हल्के वाणिज्यिक यान, बस, ट्रक, भारी निर्माण संबंधी वाहनों समेत विशाल आकार वाले वाहनों पर नई दरें लागू होंगी। चार पहिया वाहनों पर सबसे कम 5 रुपये और विशाल आकार वाले वाहनों पर सबसे अधिक 25 रुपये तक टैक्स बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टोल में हर साल बढ़ोतरी, पर सुविधाओं पर ध्यान नहीं
एनएचएआई की ओर से हर साल टोल की दरों में बढ़ोतरी की जाती है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन स्वामियों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है लेकिन बात जब सुविधाओं की आती है तो हाईवे पर टोल कंपनियों की ओर से औपचारिकता निभाई जाती है। यही वजह है कि हाईवे पर दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार बना रहता है। एनएचएआई झांसी से जुड़े पांचों टोल से रोज करीब 15 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। यहां एक दिन का कलेक्शन एक करोड़ से अधिक है।

विज्ञापन

बबीना टोल
वाहन वर्तमान दरें नई दरें
कार-जीप 120 125
मिनी बस 195 200
बस व ट्रक 405 420
हैवी ट्रक 635 660
ओवरसाइज ट्रक 775 800

ललितपुर विघा महर्रा टोल
वाहन वर्तमान दरें नई दरें
कार 90 90
मिनी बस 140 145
बस-ट्रक 300 310
हैवी ट्रक 3-एक्सल 325 335
हैवी ट्रक 4-एक्सल 465 485
ओवरसाइज ट्रक 570 590

(आंकड़े रुपये में)

एनएचएआई के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। बढ़ी हुई नई दरें एक अप्रैल से लागू कर दी जाएंगी। - अविनाश, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed