फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passing through toll plazas has become costlier, new rates will be applicable from April 1

Jhansi News: टोल प्लाजा से गुजरना हुआ महंगा, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

Fri, 28 Mar 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Passing through toll plazas has become costlier, new rates will be applicable from April 1

विज्ञापन




रिजवान उज्जमा
झांसी। पहली अप्रैल से टोल प्लाजा से गुजरना और महंगा होने जा रहा है। टोल की दरों में 5 से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए एक सप्ताह पहले प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने 26 मार्च को मुहर लगा दी है।

- एनएचएआई के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। बढ़ी हुई नई दरें पहली अप्रैल से लागू कर दी जाएंगी। - अविनाश, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई, झांसी





एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने झांसी से होकर निकले कानपुर और ललितपुर हाईवे पर विघा महर्रा, बबीना, एटा, सेमरी, आटा टोल प्लाजा बनाए हैं। इन पर 1 अप्रैल से नई दरें लागू कर दी गई हैं। कार, जीप, वैन, हल्के मोटर वाहनों के साथ हल्के वाणिज्यिक यान, बस, ट्रक, भारी निर्माण संबंधी वाहनों समेत विशाल आकार वाले वाहनों पर नई दरें लागू होंगी। चार पहिया वाहनों पर सबसे कम 5 रुपये और विशाल आकार वाले वाहनों पर सबसे अधिक 25 रुपये तक टैक्स बढ़ाया है।
विज्ञापन


टोल हर साल बढ़ा, सुविधाएं नहीं

एनएचएआई की ओर से हर साल टोल की दरों में बढ़ोतरी की जाती है। यहां से गुजरने वाले वाहन स्वामियों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है लेकिन सुविधाओं के नाम पर ज्यादातर टोल कंपनियों की ओर से औपचारिकता निभाई जाती है। हाईवे पर दुर्घटनाओं का सिलसिला भी लगातार बना हुआ है। झांसी से जुड़े पांचों टोल से रोज करीब 15 हजार वाहन गुजरते हैं, जिनसे एक करोड़ से अधिक की आय होती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन






बबीना टोल

वाहन वर्तमान दरें नई दरें

कार-जीप 120 रुपये 125 रुपये

मिनी बस 195 रुपये 200 रुपये

बस व ट्रक 405 रुपये 420 रुपये



भारी ट्रक 635 रुपये 660 रुपये

ओवरसाइज ट्रक 775 रुपये 800 रुपये

------------

ललितपुर विघा महर्रा टोल

वाहन वर्तमान दरें नई दरें



कार 90 रुपये 90 रुपये

मिनी बस 140 रुपये 145 रुपये



बस-ट्रक 300 रुपये 310 रुपये

हैवी ट्रक 3-एक्सल 325 रुपये 335 रुपये



हैवी ट्रक 4-एक्सल 465 रुपये 485 रुपये

ओवरसाइज ट्रक 570 रुपये 590 रुपये



वर्जन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed