{"_id":"676cba852b11906f23048730","slug":"passengers-were-helpless-due-to-non-operation-of-buses-two-hundred-buses-had-gone-to-the-prime-ministers-program-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-461008-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बसें न चलने से बेबस रहे यात्री, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में गईं थीं दो सैकड़ा बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बसें न चलने से बेबस रहे यात्री, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में गईं थीं दो सैकड़ा बसें
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को छतरपुर में केन-बेतवा परियोजना की आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम के लिए झांसी की दो सौ निजी बसों को लगाया गया था, जिससे बुधवार को कई रूटों पर बसों का संचालन ठप बना रहा। इससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लोगों को ले जाने के लिए झांसी से निवाड़ी जिला प्रशासन की ओर से 150 बसें और दतिया प्रशासन की ओर से 50 बसें मांगी गईं थीं। मंगलवार की शाम को दो सौ बसें यहां से उपलब्ध करा दी गईं थीं, जो बुधवार की देर शाम वापस लौटीं। यहां से चलने वाली सवा तीन सौ निजी बसों में से दो सौ के बुक हो जाने की वजह से बुधवार को यहां लोगों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ी। स्थिति यह रही कि झांसी-मऊरानीपुर, झांसी-दतिया के अलावा छतरपुर, खजुराहो, राठ रूट पर बसें ही नहीं चलीं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर भी इक्का-दुक्का बसें ही संचालित होते पाईं गईं। बसों के इंतजार में यात्री घंटों बस स्टैंड पर जमा रहे। तमाम यात्रियों ने रेलवे स्टेशन की ओर भी रुख किया। आज सुबह से बसों का यातायात बहाल हो पाएगा।
विज्ञापन

शहीदी सभा में अभिभावक प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते गणमान्य। संवाद- फोटो : अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन शहीदी स्माकर। संवाद
विज्ञापन