फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passengers upset due to failure of three Janrath buses

तीन जनरथ बसें खराब होने से यात्री परेशान

Mon, 09 May 2022 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to failure of three Janrath buses
झांसी। भीषण गर्मी में कानपुर, लखनऊ, बनारस और प्रयागराज तक यात्रा करने वाले यात्रियों को मजबूरन साधारण बसों से यात्रा करनी पड़ रही है। जिले में आठ जनरथ (एसी) बसें हैं। जिसमें तीन बसें खराब पड़ी हैं। इसलिए जो बसें कानपुर या लखनऊ से सवारी लेकर झांसी आती हैं। यात्रियों को मजबूरन उन्हीं बस से यात्रा करनी पड़ रही है। बस भी आते ही एकदम से भर जाती है। इससे सबसे ज्यादा महिलाओं और छोटे बच्चों को परेशानी हो रही है। उनको साधारण बस में लू के थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में सिर्फ आठ जनरथ (एसी) बसें हैं। जिनमें तीन बसें तकनीकी खराबी के कारण बंद चल रही हैं। जिससे मजबूरन एसी बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी में साधारण बसों से यात्रा करनी पड़ रही है। कम बसें होने के कारण यात्रियों को बस अड्डे पर घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद भी जब कानपुर या लखनऊ से जो बस आती है, उसमें एकदम से भीड़ हो जाती है। जिससे बस में चढ़ने के लिए यात्रियों को मारामारी करनी पड़ती है। आरोप है कि कम दूरी चिरगांव, उरई, मोंठ जाने वाले यात्रियों को इन बसों में नहीं बैठाया जाता है। कंडक्टर अपनी मनमानी करके सीधे कानपुर या लखनऊ की सवारी ही बैठाते हैं। जिससे कम दूरी के लिए जाने वाले यात्रियों को बहुत परेशानी होती है।
विज्ञापन

लोगों से बातचीत
दो घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन बस का कोई अता पता नहीं है। बहुत परेशान हूं। - विनय
बस अड्डे पर सुबह 10 बजे आ गया था, अभी पता चला बस खराब हो गई। अब साधारण बस से जाना पड़ेगा। - आफताब
तीन घंटे से लखनऊ जाने के लिए जनरथ बस का इंतजार कर रहा हूं। अभी तक नहीं आई। सुजन
भीषण गर्मी के चलते एसी बसों से यात्रा करने में सहूलियत होती है। लेकिन बसें कम हैं और बसें बढ़ाई जाएं। - संजय
डिपो में कुल आठ बसें हैं, जिनमें एक बस से दुर्घटना हो गई थी, जो थाने में खड़ी है। अन्य दो बसों में तकनीकी समस्या आ गईं हैं। जिनको सही कराकर संचालन किया जाएगा। - प्रियम श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed