{"_id":"6272cd5700512a626d448def","slug":"passengers-please-note-seats-are-full-in-trains-going-to-delhi-mumbai-and-gorakhpur-jhansi-news-jhs22000969","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें...दिल्ली, मुंबई और गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें...दिल्ली, मुंबई और गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल
विज्ञापन
झांसी। दिल्ली, मुंबई और गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में 15 मई तक हाउस फुल की स्थिति अभी से बन गई है। स्लीपर से लेकर वातानुकूलित कोचों में भी एक-एक सीट हासिल करने के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। 15 मई के बाद भी ट्रेनों में इक्का-दुक्का सीटें ही बची हुई हैं। ऐसे में अगर छुट्टियों पर आप कहीं जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो पहले ट्रेनों की स्थिति के बारे में मालूम कर लें।
कोरोना की वजह से पिछले दो सालों से गर्मी की छुट्टियां लोग अपने घरों में ही बिता रहे थे। सैर सपाटे पर जाने से बच रहे थे। लेकिन, अब हालात सामान्य हो चले हैं। ऐसे में तमाम लोगों ने पहले से ही घूमने जाने का प्रोग्राम बनाकर रिजर्वेशन करा लिए थे। ऐसे में झांसी से दिल्ली, मुंबई व गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में 15 मई तक के लिए सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। एक-एक सीट पाने के लिए लोग यहां से वहां भटक रहे हैं।
इन ट्रेनों में नहीं बची जगह
झांसी। झांसी से दिल्ली की ओर जाने वाली खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस, शिर्डी-कालका एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस, कर्नाटका संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, भोपाल एक्सप्रेस व यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 15 मई तक स्लीपर व एसी कोचों की सीटें फुल हैं। इसी प्रकार मुंबई की ओर जाने वाली पुष्पक, अमृतसर एक्सप्रेस, कुशीनगर, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, पंजाब मेल, मंगला एक्सप्रेस, वीजीएलबी-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस व गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस तथा गोरखपुर की ओर जाने वाली ग्वालियर - बरौनी मेल, कुशीनगर, लोकमान्य तिलक टर्मिनल -गोरखपुर एक्सप्रेस, पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस व अर्नाकुलम-गोरखपुर एक्सप्रेस में सीटें फुल हैं।
विज्ञापन
बस व चौपहिया का ले रहे सहारा
झांसी। ट्रेनों में सीटें न मिलने की वजह से लोगों को सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ रही है। मजबूरी में लोगों को बसों से यात्रा करनी पड़ रही है। लंबी दूरी की बस न होने पर लोगों को टुकड़ों में अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ रही है। इसके अलावा किराये के तथा निजी चौपहिया वाहनों से भी लोग यात्रा करने को मजबूर हैं।