फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passengers ' lift ' will train

यात्रियों को ‘लिफ्ट’ कराएगा रेलवे

Mon, 22 Aug 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
 Passengers ' lift ' will train
rly station, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। रेलवे स्टेशन के नये फुट ओवरब्रिज तक चढ़ने-उतरने के लिए दो प्लेटफार्मों (2-3 और 4-5) पर लिफ्ट लगाई जाएंगी। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा है। झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर पहली बार लिफ्ट लगेगी। ऐसा निर्णय पुल की अधिक ऊंचाई (8.5 मीटर) होने के कारण लिया गया है। रेलवे की यह योजना यदि मूर्त रूप लेती है तो इससे विकलांग और बुजुर्ग यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नया फुट ओवरब्रिज यात्रियों के लिए एक साल पहले खोल दिया गया था। मगर इस ब्रिज ऊंचाई सबके पसीने छुड़ा रही हैं। पुल पर चढ़ने के लिए 59 सीढ़ियां बनाई गई है। किसी के भी लिए एक साथ सामान लेकर इतनी सीढ़ियां चढ़ना-उतरना कठिन है। प्लेटफार्म एक पर चढ़ने-उतरने के लिए एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) है। मगर इसमें एक साथ बड़ी संख्या में यात्रियों का चढ़ना संभव नहीं दिख रहा। प्लेटफार्म दो-तीन और चार-पांच पर जगह की कमी के कारण स्वचालित सीढ़ियां लगना संभव नहीं है। ऐसे में यात्रियों को पुल पर चढ़ने के लिए सीढ़ियों का ही सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन अब इन प्लेटफार्म पर एस्केलेटर की जगह होटलों की तरह लिफ्ट लगाने की योजना पर काम कर रहा है। रैंप बनाने पर भी विचार चल रहा है। 

हर घंटे 5700 यात्री चढ़ने की क्षमता
रेलवे स्टेशन पर 77.09 लाख रुपये की लागत से तैयार की गईं स्वचालित सीढ़ियां पर प्रति घंटे 5,700 यात्री चढ़ सकते हैं। इसमें 51 सीढ़ियां हैं, जिनकी गति 0.50 मीटर प्रति सेकेंड है। सीढ़ियों की प्लेटफार्म से ऊंचाई 8.7 मीटर है। वहीं, फुट ओवर ब्रिज का निर्माण 3.75 करोड़ रुपये से हुआ था, इसमें 69 सीढ़ियां हैं। पुल की ऊंचाई रेल लाइन से 8.5 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पुराने पुल को तोड़ा जाना है, इस कारण लिफ्ट और  रैंप दोनों ही बनाने की योजना पर काम चल रहा है। लिफ्ट की सुविधा विकलांग, वृद्ध और बीमार यात्रियों को ही मिल सकेगी।
गिरीश कंचन, पीआरओ, झांसी रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed