फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passengers had bought egg biryani from illegal vendors in Nagpur.

Jhansi News: यात्रियों ने नागपुर में अवैध वेंडर से खरीदी थी अंडा बिरयानी

Sun, 28 Apr 2024 04:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Passengers had bought egg biryani from illegal vendors in Nagpur.
- यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में 109 यात्रियों के बीमार होने के बाद शुरू हुई जांच
विज्ञापन


- झांसी रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों की हुई निगरानी, सतर्क रहे अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में सवार यात्रियों ने नागपुर में अवैध वेंडर से अंडा बिरयानी खरीदी थी। इसे खाने के बाद ही यात्रियों की तबीयत बिगड़ी थी। शनिवार को रेलवे अफसरों ने मामले की जांच की। साथ ही रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों पर नजर रखी गई। अफसरों ने अभियान चलाकर यात्रियों से अधिकृत वेंडरों से ही खान-पान सामग्री लेने की अपील की।

यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच बी-1, बी-3, बी-5 और बी-7 में सवार लगभग 109 यात्रियों की शुक्रवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। यात्रियों का झांसी, कानपुर और लखनऊ में इलाज कराया गया था। मामले की रेलवे अफसरों शनिवार को जांच की तो सामने आया कि सभी यात्रियों ने नागपुर में किसी बाहरी वेंडरों से अंडा बिरयानी मंगाई थी। जिसे खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अब झांसी में भी निगरानी बढ़ा दी है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आईआरसीटीसी की ओर से खान-पान सामग्री उपलब्ध कराने वाले वेंडर तय किए गए हैं। यात्री इन्हीं वेंडरों से खाना लें, इसके लिए लगातार उन्हें जागरूक किया जा रहा है। साथ ही अनाधिकृत रूप से कोई भोजन सामग्री उपलब्ध न करा सके, इसके लिए निगरानी की भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed